---Advertisement---

रंग बरसे जमशेदपुर 2026: 28 फरवरी को होली महोत्सव, युवाओं के लिए खास आयोजन

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : आज दिनांक 21 फरवरी 2026 को साकची स्थित ई-डिजिटल इंस्टिट्यूट के कार्यालय में जमशेदपुर यूथ इवेंट द्वारा 28 फरवरी 2026 को दोपहर 03:00 बजे से सीतारामडेरा गुरुद्वारा के निकट स्थित तुरी समाज भवन के प्रांगण में रंगों के महापर्व से संबंधित “रंग बरसे जमशेदपुर 2026” नामक कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की गई। यह कार्यक्रम विशेष रूप से जमशेदपुर के युवाओं को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया जा रहा है।

ये भी पढे : होली पर रांची से स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत। ई-पेंट्री सेवा भी शुरू

इस कार्यक्रम में युवाओं के लिए होली से संबंधित सदाबहार गानों, प्राकृतिक रंगों और ठंडाई की व्यवस्था की गई है। साथ ही आयोजन में नशापान और अश्लील गानों पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। इस आयोजन का प्रवेश शुल्क मात्र ₹100 रखा गया है। प्राप्त राशि का उपयोग आयोजन समिति द्वारा गीता थिएटर के माध्यम से आयोजित किए जाने वाले स्पेशल समर कैंप में किया जाएगा।

यह समर कैंप सरकारी स्कूलों के निम्न मध्यमवर्गीय एवं कुष्ठ प्रभावित परिवारों के वंचित बच्चों को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया जाता है। इसमें बच्चों को कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से नशापान और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाता है, ताकि वे एक अनुशासित और बेहतर जीवन जी सकें।

इस होली कार्यक्रम में शहर के राजनीतिक एवं सामाजिक प्रतिनिधियों पूर्णिमा साहू, सरयू राय, अमरप्रीत सिंह काले, दिनेश कुमार तथा प्रशासन की ओर से सीतारामडेरा थाना प्रभारी को आमंत्रित किया जाएगा। “रंग बरसे जमशेदपुर 2026” कार्यक्रम में आयोजन समिति द्वारा होली कॉस्ट्यूम और डांस प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी, जिसमें विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

इस आयोजन को सफल बनाने में शहर के प्रेस मीडिया, ई-डिजिटल इंस्टिट्यूट, गीता थिएटर, लियो क्लब जमशेदपुर, हिन्द आईटीआई, आरंभ संस्था तथा सुंदरम एनजीओ का सहयोग मिल रहा है। साथ ही लौहनगरी जमशेदपुर की सामाजिक, सांस्कृतिक, व्यापारिक और शैक्षणिक संस्थाओं से भी सहयोग की अपेक्षा की गई है।

किसी भी प्रकार की जानकारी या सहयोग के लिए आयोजन समिति ने 7209441698, 8864080934 और 8092623310 संपर्क नंबर जारी किए हैं। “रंग बरसे जमशेदपुर 2026” होली महोत्सव का पास साकची स्थित दिल्ली दरबार के नजदीक ई-डिजिटल इंस्टिट्यूट के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।

मौके पर आयोजित प्रेस वार्ता में गीता थिएटर से गीता कुमारी, नगेंद्र कुमार, खुशी दुबे और आनंत सरदार, लियो क्लब से अध्यक्ष ओमेंदु गुप्ता, अभिषेक कुमार, हिमांशु गुप्ता, स्वाति और श्रद्धा तथा ई-डिजिटल इंस्टिट्यूट के संचालक रामकृष्ण ठाकुर उपस्थित थे और उन्होंने आयोजन से संबंधित जानकारी साझा की।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version