सोशल संवाद / डेस्क : एक्टर रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मच गई है। फैंस फिल्म के लिए बेसब्र हैं और 19 मार्च को फिल्म के थिएटर रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके पहले दिन यानी 18 मार्च को फिल्म का पेड प्रिव्यू भी आयोजित होगा।
यह भी पढे : Randeep Hooda और Lin Laishram का मैटरनिटी फोटोशूट वायरल, जल्द बनेंगे माता-पिता
धुरंधर 2 की OTT रिलीज की खबरें
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, धुरंधर 2 की थिएटर रिलीज के बाद फिल्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। ट्रेलर में भी इस बात का जिक्र किया गया है कि जियो हॉटस्टार ने फिल्म के ऑफिशियल स्ट्रीमिंग राइट्स हासिल किए हैं। हालांकि, फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट अभी तक अनाउंस नहीं हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म थिएटर रिलीज के 45 से 60 दिन बाद ओटीटी पर प्रीमियर कर सकती है।
बात करें पहले पार्ट की, तो धुरंधर का पहला हिस्सा नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है और यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज़ होने के 8 हफ्ते बाद उपलब्ध हुई थी। अब फैंस को यह जानने में उत्सुकता है कि धुरंधर 2 जियो हॉटस्टार पर कब आएगी।
म्यूजिक राइट्स में बदलाव
धुरंधर 2 के म्यूजिक राइट्स पहले पार्ट से अलग हैं। जहां धुरंधर का म्यूजिक सारेगामा के पास था, वहीं धुरंधर 2 के म्यूजिक राइट्स टी-सीरीज ने खरीदे हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और पेड प्रिव्यू में फिल्म ने 20 करोड़ की कमाई भी की है। इंटरनेशनल स्तर पर भी फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
स्टार कास्ट और कहानी
फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं और वह हमजा और जसकीरत सिंह रंगी के किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन भी नजर आएंगे। पहले पार्ट में दर्शकों को दिखाया गया था कि रणवीर सिंह का किरदार स्पाई बनकर पाकिस्तान गया और वहां रहमान डकैत की गैंग में शामिल हुआ।
फैंस को उम्मीद है कि धुरंधर 2 भी पहले पार्ट की तरह थ्रिल और एंटरटेनमेंट से भरपूर होगी।









