Image Slider
Dr Abhishek Child Care
Puja Swite Advertisement

धनबाद के वासेपुर में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, गैंगस्टर फहीम खान के भाई सद्दाम समेत 3 घायल

By Riya Kumari

Published :

Follow
धनबाद के वासेपुर में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, गैंगस्टर फहीम खान के भाई सद्दाम समेत 3 घायल

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / धनबाद: जिले के वासेपुर इलाके में सोमवार सुबह दिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया। अचानक हुई गोलीबारी के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना में गैंगस्टर फहीम खान के भाई सद्दाम समेत तीन लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों में एक महिला और एक पुरुष भी शामिल बताए जा रहे हैं।

यह भी पढे : Crude Oil Price: कच्चे तेल की कीमतों पर भारत की नजर, महंगाई और अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है असर

गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

फायरिंग में घायल तीनों लोगों को तत्काल इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में सभी का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही धनबाद सिटी एसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर फायरिंग की वजह और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

गैंगवार की आशंका, पुलिस ने नहीं की पुष्टि

वासेपुर में हुई इस फायरिंग को लेकर गैंगवार की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है।

दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version