---Advertisement---

Rashmika Mandanna की अपकमिंग 6 बड़ी फिल्में: शादी के बाद बॉक्स ऑफिस पर छाने को तैयार एक्ट्रेस

By Riya Kumari

Published :

Follow
Rashmika Mandanna  की अपकमिंग फिल्में शादी के बाद बॉक्स ऑफिस पर छाने को तैयार एक्ट्रेस

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : Rashmika Mandanna  इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरों के मुताबिक, एक्ट्रेस ने 26 फरवरी को उदयपुर में विजय देवरकोंडा संग सात फेरे लिए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें वायरल हो गईं। हालांकि फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशी यह है कि शादी के बाद भी रश्मिका का करियर फुल स्पीड में आगे बढ़ रहा है।

यह भी पढे : Rashmika Mandanna  पहुँची पति Vijay Deverakonda  के गांव, हुई पारंपरिक गृह-प्रवेश पूजा  डोली में स्वागत

अब बात करें उनके प्रोफेशनल फ्रंट की, तो आने वाले सालों में रश्मिका की एक से बढ़कर एक बिग बजट और पैन इंडिया फिल्में रिलीज होने वाली हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वह बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण को कड़ी टक्कर दे सकती हैं।

Rashmika Mandanna  की 6 बड़ी अपकमिंग फिल्में

साउथ सिनेमा में कई ब्लॉकबस्टर देने के बाद रश्मिका ने बॉलीवुड में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई है। Pushpa: The Rise, Animal जैसी फिल्मों में उनके दमदार अभिनय को खूब सराहा गया। आइए जानते हैं उनकी अपकमिंग फिल्मों की पूरी लिस्ट।

1. रणबाली (Ranbali)

शादी के बाद रश्मिका और विजय देवरकोंडा पहली बार इस पीरियड ड्रामा फिल्म में साथ नजर आ सकते हैं। फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की चर्चा है। फैंस इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

2. कॉकटेल 2 (Cocktail 2)

साल 2012 में आई फिल्म Cocktail के सीक्वल ‘कॉकटेल 2’ में Rashmika नजर आ सकती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस रोमांटिक कॉमेडी में उनके साथ शाहिद कपूर और कृति सेनन दिखाई दे सकते हैं। हालांकि रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान अभी बाकी है।

3. पुष्पा 3 (Pushpa 3)

Pushpa: The Rule की सफलता के बाद फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट का इंतजार तेज हो गया है। श्रीवल्ली के किरदार में रश्मिका ने दर्शकों का दिल जीता था। माना जा रहा है कि ‘पुष्पा 3’ दिसंबर 2026 तक रिलीज हो सकती है।

4. मायसा (Myssa)

तेलुगु निर्देशक रविंद्र पुल्ले की इस एक्शन थ्रिलर पैन इंडिया फिल्म में रश्मिका लीड रोल निभाएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 20 मार्च 2026 को रिलीज हो सकती है। फिल्म में दमदार एक्शन और इमोशनल ड्रामा देखने को मिलेगा।

5. AA22 (अल्लू अर्जुन-एटली प्रोजेक्ट)

Rashmika Mandanna सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ निर्देशक एटली की साइंस फिक्शन फिल्म में नजर आ सकती हैं। इस अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट में दीपिका पादुकोण की भी अहम भूमिका बताई जा रही है। यह फिल्म 2027 में रिलीज हो सकती है।

6. एनिमल पार्क (Animal Park)

Animal Park फिल्म ‘एनिमल’ का सीक्वल है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। रश्मिका मंदाना इस फिल्म में अहम भूमिका निभाती नजर आ सकती हैं। फिल्म के 2027 में रिलीज होने की संभावना है, हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।

क्या रश्मिका बनेंगी बॉक्स ऑफिस की नई क्वीन?

लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स और पैन इंडिया फिल्मों के साथ रश्मिका मंदाना का स्टारडम तेजी से बढ़ रहा है। साउथ और बॉलीवुड दोनों इंडस्ट्री में मजबूत पकड़ के चलते वह आने वाले समय में बॉक्स ऑफिस पर राज कर सकती हैं। फिलहाल फैंस उनकी फिल्मों के ऑफिशियल अपडेट और रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version