---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

रथयात्रा : कल 16 जुलाई को बदलेगा शहर का यातायात रूट दोपहर 2 से रात 11 बजे तक नो-एंट्री

By Riya Kumari

Published :

Follow
रथयात्रा : कल 16 जुलाई को बदलेगा शहर का यातायात रूट दोपहर 2 से रात 11 बजे तक नो-एंट्री

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : श्री श्री जगन्नाथ महाप्रभु रथ यात्रा- 2026 के भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी कर ली गयी है. इसके लिए सुरक्षा के साथ-साथ यातायात व्यवस्था में भी परिवर्तन किया गया है. रथ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, महिलाओं और बच्चों की भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाये रखने के लिए जिला पुलिस व प्रशासन द्वारा शहर के कई मार्ग को डायवर्ट भी किया गया है,

यह भी पढे : बीएड प्रथम सेमेस्टर का फॉर्म 20 तक भर सकेंगे

ताकि आम लोगों को कोई परेशानी नहीं हो. इसके अलावा यातायात पुलिस ने 16 जुलाई को नो-एंट्री के समय में आंशिक बदलाव किया है. 16 जुलाई को दोपहर दो से रात 11 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा.

रथ यात्रा के समापन के बाद नो-एंट्री समय सारणी पूर्व की भाँति यथावत लागू हो जायेगी. इस संबंध में और डीएसपी यातायात श्रीनिरज ने बिष्टुपुर, मानगो, जुगसलाई और परसुडीह थाना प्रभारियों समेत सभी संबंधित अधिकारियों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराने का निर्देश दिया है. प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है ताकि रथ यात्रा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके.

एंबुलेंस के लिए रहेगी विशेष छूट

जिला प्रशासन ने आदेश में यह साफ स्पष्ट किया है कि रथ यात्रा के दौरान आपातकालीन सेवाओं में कोई बाधा न आये. सभी यातायात थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिये गये हैं कि वे रथ यात्रा के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों में एंबुलेंस के सुगम आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग की समुचित व्यवस्था ) सुनिश्चित करें.

वोल्टास से रीगल गोलचक्कर के दोनों मार्ग रहेंगे बंद

रथ यात्रा के दिन 16 जुलाई को वोल्टास गोलचक्कर से छगनलाल होते हुए रीगल गोलचक्कर तक आने-जाने वाले दोनों मार्ग पूरी तरह से बंद रहेंगे. वोल्टास गोलचक्कर से साकची जाने वाले वाहन खरकई, मैला टंकी, तुलसी भवन, सोनेट होटल, धतकीडीह हरिजन बस्ती, धतकीडीह टीओपी, लोयला स्कूल, लोयला लाइट सिग्नल और जुबिली पार्क होते हुए साकची की ओर जायेंगे. वहीं, साकची से जुगसलाई की ओर जाने वाले वाहन रीगल गोलचक्कर से तुलसी भवन, मैला टंकी, खरकई और वोल्टास गोलचक्कर होते हुए जुगसलाई की ओर जायेंगे.

गोलमुरी व मानगो से बिष्टुपुर जुगसलाई आवागमन

गोलमुरी से साकची-बिष्टुपुर जाने वाले वाहन जेएनएसी चौक, नया रोड, करीम सिटी कॉलेज गोलचक्कर होते हुए बिष्टुपुर की तरफ जायेंगे. वहीं, मानगो से बिष्टुपुर और जुगसलाई जाने वाले वाहनों को मरीन ड्राइव से होकर बिष्टुपुर-जुगसलाई की ओर जाना होगा.

सुंदरनगर से साकची-बिष्टुपुर और स्टेशन मार्ग

सुंदरनगर की ओर से आने वाले वाहन करनडीह चौक, घाधीडीह जेल, पानी टंकी, मजार, केंद्रीय विद्यालय, चाईबासा बस स्टैंड होते हुए रेलवे स्टेशन जायेंगे, दोपहिया वाहन मंदिर की बगल वाली गली से होकर मजार, केंद्रीय विद्यालय व चाईबासा बस स्टैंड के रास्ते रेलवे स्टेशन जा सकेंगे.

मानगो, डिमना और पारडीह क्षेत्र में डायवर्जन

जब रथ यात्रा बड़ा हनुमान मंदिर से मानगो चौक होकर डिमना चौक की ओर जायेगी, उस वक्त साकची से आने वाले वाहनों को मानगो चौक से मानगो थाना होते हुए पारडीह चौक की ओर भेजा जायेगा. वहीं, लौटते वक्त रथ यात्रा जब डिमना चौक से ट्रांसपोर्ट नगर होते हुए राजस्थान भवन की ओर जायेगी, तो डिमना चौक पर वाहनों को रोककर पारडीह चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा. पारडीह चौक से वाहनों को मानगो चौक की तरफ डायवर्ट किया जायेगा.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट