सोशल संवाद/डेस्क: RBI यानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने Office Attendant 2026 भर्ती की घोषणा कर दी है। यह उन कैंडिडेट्स के लिए सुनहरा अवसर है, जिन्होंने 10वीं पास किया है और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 572 पद देशभर के विभिन्न RBI कार्यालयों में भरे जाएंगे।
यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी: हरियाणा में कॉन्स्टेबल की 5,500 भर्तियां, ग्रुप C के 3112 पद खाली
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी 2026 से शुरू हो गई है और अंतिम तारीख 4 फरवरी 2026 है। आवेदन और फीस जमा करने की आखिरी तारीख यही है। परीक्षा 28 फरवरी से 1 मार्च 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।ऑनलाइन आवेदन के लिए RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं। वहां Vacancies सेक्शन में जाकर RBI Office Attendant Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें, फीस जमा करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
इस पद के लिए उम्र सीमा 18 से 25 वर्ष है और केवल 10वीं पास कैंडिडेट ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को आरक्षण के अनुसार छूट मिलेगी। भर्ती भारत के प्रमुख शहरों जैसे अहमदाबाद, भोपाल, कोलकाता, मुंबई, गुवाहाटी, पटना और अन्य 8 राज्यों के RBI कार्यालयों में होगी। अधिक जानकारी और वैकेंसी डिटेल्स के लिए RBI की वेबसाइट देखें।










