---Advertisement---

RBI ₹32,000 करोड़ के सरकारी बॉन्ड्स नीलाम करेगी:29 अगस्त को मुंबई में ऑक्शन होगा

By Muskan Thakur

Published :

Follow
RBI will auction government bonds worth ₹32,000 crore

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बताया कि भारत सरकार 29 अगस्त 2025 को दो सरकारी सिक्योरिटीज (बॉन्ड्स) की नीलामी यानी सेल (री-इश्यू) करेगी। इन सरकारी सिक्योरिटीज की टोटल वैल्यू 32,000 करोड़ रुपए होगी।

ये भी पढ़े : मारवाड़ी समाज काशीडीह द्वारा चतड़ा चौथ सिंधारा महोत्सव का सफलतापूर्वक भव आयोजन

ये नीलामी दो हिस्सों में होगी, जिसमें 6.68% सरकारी सिक्योरिटीज (GS) 2040 और 6.90% सरकारी सिक्योरिटीज (GS) 2065 शामिल हैं। दोनों सिक्योरिटीज की कीमत 16,000-16,000 करोड़ रुपए होगी।
RBI ने बताया कि सरकार के पास दोनों सिक्योरिटीज के लिए एडिशनल 2,000 करोड़ रुपए तक की राशि रखने का ऑप्शन होगा। यह नीलामी मुंबई में RBI के दफ्तर में ‘मल्टीपल प्राइस मेथड’ के जरिए होगी। इसका मतलब है कि अलग-अलग बोली लगाने वालों को उनकी बोली की कीमत पर बॉन्ड्स मिलेंगे।

कैसे लगा सकते हैं बोली?

ऑक्शन के लिए बोली 29 अगस्त 2025 को RBI के कोर बैंकिंग सॉल्यूशन (ई-कुबेर) सिस्टम पर इलेक्ट्रॉनिक तरीके से जमा करनी होगी। गैर-प्रतिस्पर्धी (नॉन-कॉम्पिटिटिव) बोली सुबह 10:30 से 11:00 बजे तक और प्रतिस्पर्धी (कॉम्पिटिटिव) बोली सुबह 11:30 बजे तक जमा की जा सकती है। नीलामी के नतीजे उसी दिन घोषित होंगे और सफल बोली लगाने वालों को 1 सितंबर 2025 तक पेमेंट करना होगा।

क्या है नॉन-कॉम्पिटिटिव बोली?

नॉन-कॉम्पिटिटिव यानी गैर-प्रतिस्पर्धी बोली में सफल निवेशकों को वह एवरेज रेट या कीमत मिलेगी, जो कॉम्पिटिटिव नीलामी से निकलेगी। यह आम निवेशकों के लिए निवेश का आसान तरीका है। यह नीलामी सरकार के लिए फंड जुटाने और निवेशकों के लिए सुरक्षित निवेश का मौका देती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---