Original Image Auto Slider
Dr. Abhishek Child Care Advertisement

मानवता की सेवा को मिला सम्मान: ‘गुड समैरिटन’ सम्मान से सम्मानित हुए बैरम खान

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Recognition for service to humanity: Bairam Khan
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला विधिक सेवा प्राधिकार, चाईबासा एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “मेगा लीगल एम्पावरमेंट कैंप” में चक्रधरपुर निवासी, अंजुमन इस्लामिया चक्रधरपुर के सचिव एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता बैरम खान को सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की समय पर सहायता कर मानव जीवन बचाने में सराहनीय योगदान के लिए “गुड समैरिटन (नेक नागरिक)” सम्मान से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़े : 25 साल पुरानी परंपरा में बदलाव: इस बार गुरु पूर्णिमा नहीं, देवउठान एकादशी पर होगी सरयू राय के यहां रामार्चा पूजा

कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद शाकिर ने बैरम खान को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक सहित जिला प्रशासन, न्यायपालिका एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटनाओं के दौरान घायलों को ‘गोल्डन ऑवर’ के भीतर अस्पताल पहुंचाने वाले नेक नागरिकों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में बैरम खान के मानवीय कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद बैरम खान ने कहा कि वे पिछले 15 वर्षों से निस्वार्थ भाव से समाजसेवा एवं मानवाधिकार के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। उनके लिए यह सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि मानवता, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति किए जा रहे कार्यों की पहचान है।

उन्होंने कहा कि माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कर-कमलों से शॉल ओढ़कर सम्मानित होना उनके जीवन के सबसे गौरवपूर्ण क्षणों में से एक है। यह सम्मान उन्हें समाज एवं मानवता की सेवा के लिए और अधिक समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की नई ऊर्जा और आत्मिक संतोष प्रदान करेगा।

बैरम खान ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जिला प्रशासन, सड़क सुरक्षा समिति तथा सभी सम्मानित अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना के दौरान समय पर की गई सहायता किसी व्यक्ति को नया जीवन दे सकती है। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे दुर्घटना के समय बिना किसी भय के आगे बढ़कर घायलों की सहायता करें और मानवता का परिचय दें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version