---Advertisement---

झारखण्ड में रिकॉर्ड तोड़ ठंड….20 साल में पहली बार 5 डिग्री पंहुचा पारा

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : झारखण्ड में ठंड का रिकॉर्ड टूट गया है। पिछले दो दशक में पहली बार धनबाद का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। झारखंड बनने के बाद धनबाद में कभी भी न्यूनतम तापमान इतना नीचे नहीं गिरा। लगातार बढ़ रही ठंड की वजह से धनबाद में लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

धनबाद में 17-18 जनवरी को बारिश होगी। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार धनबाद समेत आसपास के जिले बोकारो, गिरिडीह में भी बारिश का असर देखने को मिलेगा। बारिश छूटने के बाद एक बार फिर से ठंड का असर धनबाद में रहेगा। धनबाद में पिछले चार दिनों से लगातार ठंड बढ़ रही है और न्यूनतम तापमान नीचे गिर रहा है। तापमान का असर अब दिन में भी दिखने लगा है। खिली हुई धूप के बावजूद दिनभर लोग ठिठुरते रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Leave a Comment