बिहार पुलिस में निकली कांस्टेबल के लिए 21391 पदों पर भर्ती….जाने पूरी जानकारी  

By admin

Updated On:

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस में कांस्टेबल की बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बिहार पुलिस में 21391 कांस्टेबलों की भर्ती निकाली गई है। आवेदन प्रक्रिया सीएसबीसी वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर 20 जून 2023 से शुरू होगी।

एप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2023 है। चयन प्रक्रिया में सबसे लिखित परीक्षा होगी। पेपर का लेवल बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा के स्तर का होगा। लिखित परीक्षा में पास अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

योग्यता – कांस्टेबल के पदों के लिए 12वीं यानी इंटर पास उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। अन्य राज्यों के युवा भी आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा- सामान्य (अनारक्षित) वर्ग के पुरुषों एवं महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 25 वर्ष रखी जाएगी। राज्य सरकार के नियमों के मुताबिक आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

वेतनमान – लेवल – 3 , 21,700 – 69,100 रुपये

मेरिट लिस्ट – लिखित परीक्षा फाइनल मेरिट लिस्ट का आधार नहीं होगी। लिखित परीक्षा केवल फिजिकल टेस्ट के लिए क्ववालिफाइंग होगी।

लिखित परीक्षा में 30 फीसदी से कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए असफल घोषित किए जाएंगे।

लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी । प्रश्न-पत्र हल करने के लिए 2 घंटे दिए जाएंगे। कुल 100 प्रश्न होंगे जिसमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा।

 

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---