सोशल संवाद/डेस्क : राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (आरसीएफएल), मुंबई ने अप्रेंटिस के 326 पदों पर आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए 12वीं, डिप्लोमा और स्नातक डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी आरसीएफएल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक है।
यह भी पढे : UGC NET June 2026 Re-Exam Answer Key जारी, English-Commerce-Sociology के उम्मीदवार कर सकेंगे आपत्ति
ग्रेजुएट अप्रेंटिस — कुल 145 पद
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही बेसिक अंग्रेजी और कंप्यूटर ऑपरेशन की जानकारी जरूरी है।
स्टाइपेंड : ₹17,300 प्रतिमाह।
टेक्निशियन अप्रेंटिस — कुल 105 पद
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में डिप्लोमा किया होना चाहिए।
स्टाइपेंड : ₹15,900 प्रतिमाह।
ट्रेड अप्रेंटिस — कुल 76 पद
योग्यता : विज्ञान विषय के साथ 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए।
स्टाइपेंड : ₹14,600 प्रतिमाह।
आयु सीमा : उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष से कम होनी चाहिए। आयु की गणना 20 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।
आयु सीमा में छूट : एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष, ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क : कोई शुल्क देय नहीं है।
आवेदन की अंतिम तिथि : 20 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक।
प्रशिक्षण स्थल : आरसीएफ की ओर से अप्रेंटिस प्रशिक्षण ट्रॉम्बे (मुंबई) और थाल (रायगढ़) में दिया जाना है।
आवेदन वेबसाइट : RCFL की आधिकारिक वेबसाइट
हेल्पलाइन : 022-25523000
ईमेल : [email protected]










