सोशल संवाद / रांची : राज्य सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग अंतर्गत जुडको में कनीय अभियंताओं की बहाली प्रक्रिया पिछले करीब आठ सालों से अधर में है। इससे आवेदन करने वाले हजारों योग्य अभ्यर्थियों को भारी मानसिक, आर्थिक और व्यावसायिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढे : आईटीआई : नामांकन प्रक्रिया शुरू 25 जून तक आवेदन
अभ्यर्थी संजय कुमार ने बताया है कि विभाग द्वारा 9 अक्तूबर 2018 को विज्ञापन संख्या – 41/2017 जारी कर 141 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया की जानी थी। यह नियुक्ति राज्य के विभिन्न शहरी स्थानीय निकायों में संविदा के आधार पर थी। इसमें कनीय अभियंता (सिविल) के 93, कनीय अभियंता (विद्युत) के 23, कनीय अभियंता (यांत्रिक) के 25 पद शामिल हैं।
अभ्यर्थियों से आवेदन शुल्क के रूप में 2000 रुपए लिये गए थे। विज्ञापन की शर्तों के अनुसार हजारों अभ्यर्थियों ने आवेदन शुल्क जमा कर अपने सभी दस्तावेज सौंपे थे। इसके बावजूद, विज्ञापन प्रकाशित हुए करीब आठ साल समय बीत चुका है, लेकिन नियुक्ति प्रक्रिया की वस्तुस्थिति की कुछ भी जानकारी नहीं है।









