सोशल संवाद / चक्रधरपुर : सरहुल महापर्व को लेकर उरांव समाज की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में उरांव सरना समिति, चक्रधरपुर की ओर से सरहुल के अवसर पर निकाली जाने वाली झांकी सह शोभा यात्रा के सफल आयोजन को लेकर अनुमंडल प्रशासन को पत्र सौंपा गया।

यह भी पढे : चाईबासा में उद्योग योजनाओं की समीक्षा बैठक, पीएम विश्वकर्मा सहित कई योजनाओं की प्रगति पर चर्चा
समिति के प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) चक्रधरपुर को पत्र सौंपकर 21 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली सरहुल झांकी सह शोभा यात्रा के दौरान शहर में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक सहयोग की मांग की।
पत्र में बताया गया है कि आगामी 21 मार्च 2026, शनिवार को दोपहर 2:30 बजे बनमालीपुर स्थित सरना स्थल से सरहुल झांकी सह शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह शोभा यात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः सरना स्थल पर वापस पहुंचेगी। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सरहुल पर्व को पूरे उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाएगा।
उरांव सरना समिति के संरक्षक के रूप में विधायक सुखराम उरांव, पूर्व विधायक बहादुर उरांव तथा डॉ. चुमनू उरांव शामिल हैं। समिति के अध्यक्ष विमल खलखो, उपाध्यक्ष सोमनाथ कोया, अनिल उरांव एवं अरुण टोप्पो हैं। इसके अलावा उपसचिव राजु कुजूर और मंजीत कच्छप, कोषाध्यक्ष अनिलकच्छप तथा उपकोषाध्यक्ष किरण खलखो और सुरज टोप्पो हैं इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव, समिति के अध्यक्ष विमल खलखो समेत उरांव सरना समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे।









