अग्निवीर वायु के लिए पंजीकरण आज 8 जुलाई से

By Nidhi Ambade

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

 सोशल संवाद/रांची: भारतीय वायु सेना (IAF) ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु पदों के लिए अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। भारतीय वायुसेना के अग्निवीर वायु के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 8 जुलाई, 2024 को आधिकारिक वेबसाइट पर खुली रहेगी। इसके अतिरिक्‍त अग्निवीर वायु भर्ती के लिए उम्मीदवार अग्निवीर वायु की भर्ती के लिए 8 जुलाई की सुबह 11 बजे से 28 जुलाई, 2024 रात 11 बजे तक भारतीय वायु सेना की वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

इस भर्ती में 3 जुलाई, 2004 से 3 जनवरी, 2008 के बीच जन्मे अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। 12वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा विज्ञान संकाय में गणित, भौतिक और अंग्रेजी विषय के साथ कला और वाणिज्य संकाय में किसी भी विषय के साथ 50 फीसदी अंकों के साथ और अंग्रेजी विषय में भी 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य है। 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक या 2 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास उम्मीदवार आवेदन के लिए पात्र हैं। साथ ही, इच्छुक अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार भर्ती से संबंधित सभी नियमों की जानकारी भारतीय वायुसेना की वेबसाइट से ले सकते हैं।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---