को-ऑपरेटिव में पीजी प्रथम सेमेस्टर को पंजीयन शुरू

By Riya Kumari

Published :

Follow
को-ऑपरेटिव में पीजी प्रथम सेमेस्टर को पंजीयन शुरू

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में एमए, एमएससी और एमकॉम सेमेस्टर-वन (सत्र 2025-27) के छात्र-छात्राओं के लिए पंजीयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कोल्हान विश्वविद्यालय के निर्देश के आलोक में छात्र-छात्राएं अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-अभिप्रमाणित प्रतियों को 31 अक्तूबर तक कॉलेज के नामांकन काउंटर में जमा कर सकते हैं।

यह भी पढ़े : UP TGT Recruitment 2026: यूपी में 17,735 शिक्षकों की भर्ती, आवेदन शुरू; जानें अंतिम तारीख और परीक्षा शेड्यूल

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

इसके लिए चांसलर पोर्टल से प्राप्त एडमिशन फॉर्म की फोटोकॉपी, एडमिशन फीस रसीद, यूजी एडमिट कार्ड और मार्कशीट, सीएलसी, एबीसी आईडी, आधार और जाति प्रमाण पत्र देना होगा। अन्य विश्वविद्यालयों के छात्रों के लिए मूल माइग्रेशन सर्टिफिकेट तथा कोल्हान विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए ओरिजिनल रजिस्ट्रेशन स्लिप आवश्यक है। वर्ष 2021, 2022, 2023 और 2024 के पुनर्नमांकन वाले विद्यार्थियों को अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन स्लिप संबंधित कॉलेज के प्राचार्य से हस्ताक्षरित करवाकर जमा जमा करना होगा। कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि तय तिथि के बाद पंजीयन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

को-ऑपरेटिव कॉलेज में सत्र 2026-30 के चार वर्षीय स्नातक (एफवाईयूजीपी) और सत्र 2026-29 के बीबीए, बीसीए तथा बीएससी आईटी प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए भी पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---