---Advertisement---

झारखंड में आज से बारिश से राहत, बढ़ेगी गर्मी

By Aditi Pandey

Updated On:

Follow
Relief from rain today झारखंड

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : झारखंड में शुक्रवार से बारिश से राहत की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान यहां अधिकतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अगले चार दिनों में गर्मी बढ़ेगी और कई जिलों में पारा 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें: बंद सिंहभूम होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज के लिए नया भवन बनकर तैयार

14 अप्रैल के बाद गर्मी और उमस ज्यादा बढ़ने के असार है। वहीं, पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस नामकुम (रांची) में दर्ज किया गया।

आंधी-बारिश और वज्रपात से हुआ नुकसान

पिछले दो-तीनों में आंधी-बारिश और वज्रपात ने राज्य में जनजीवन को प्रभावित किया है। पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा में सीआरपीएफ कैंप पर पेड़ गिरने से कोबरा बटालियन के जवान राकेश कुमार की मौत हो गई। वहीं, हजारीबाग के विष्णुगढ़ में आंधी के दौरान बिजली का पोल गिरने से प्याज बेच रही एक महिला की जान चली गई। जमशेदपुर के डिमना क्षेत्र में वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। कई जिलों में पेड़ गिरने और फसलों को नुकसान की भी खबर है। खासकर सब्जी उगाने वाले किसानों को भारी क्षति हुई।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---