Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

झारखंड में बेमौसम बारिश से 30 मार्च तक राहत, अधिकांश जिलों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री के नीचे

By Riya Kumari

Published :

Follow
Relief from unseasonal rain in Jharkhand till March 30
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/रांची : झारखंड में मौसम साफ हो गया है. मौसम के मिजाज में बदलाव का असर खत्म हो गया. बेमौसम बारिश से लोगों को राहत मिल गयी है. अब तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस बढ़ गया.

यह भी पढ़े : अखिल भारतीय प्रोफेशनल कांग्रेस के सदस्य अभिषेक ने राजपाल संतोष गंगवार से की मुलाकात

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

साफ हो गया मौसम

झारखंड में पिछले चार दिनों से मौसम के मिजाज में बदलाव का असर समाप्त हो गया है. सोमवार से मौसम साफ हो गया. दिनभर धूप खिली रही. अधिकतम तापमान भी पांच डिग्री सेल्सियस बढ़ गया. 30 मार्च तक मौसम का मिजाज इसी तरह रहने का अनुमान है. राजधानी रांची सहित राज्य के अन्य जिलों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी चढ़ेगा.

35 डिग्री सेल्सियस रहा पलामू का तापमान       

झारखंड में सबसे अधिक तापमान पलामू का 35 डिग्री सेल्सियस रहा. अन्य जिलों का अधिकतम तापमान भी 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. रविवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास था. यह सोमवार को 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator