विश्व समाचार

धर्मगुरु दलाई लामा ने किया बड़ा दावा….तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही दुनिया

सोशल संवाद/डेस्क : तिब्बती आध्यात्मिक धर्मगुरु दलाई लामा ने कहा है कि अहंकार, क्रोध और ईर्ष्या के कारण दुनिया दो विश्व युद्ध झेल चुकी हैं और तीसरे की तैयारी में हैं। यह चिंतन का विषय है। विध्वंसकारी शक्तियों से स्वार्थी प्रवृत्ति जन्म लेती है। इसके प्रभाव में हम युद्धों और संघर्षों में उलझ कर एक दूसरे को मारते और नुकसान पहुंचाते हैं। उक्त बातें शनिवार को कालचक्र मैदान में प्रवचन के दौरान दूसरे दिन दलाई लामा ने यह बात कही और मानव जाति को इसके खतरों से अवगत कराया।

इन दिनों ज्ञान की भूमि बोधगया में आस्था का सैलाब बह रहा है। तिब्बती आध्यात्मिक धर्मगुरु दलाई लामा बौद्ध अनुयायियों के आध्यात्मिक मार्ग दर्शन कर रहे हैं। आस्था के इस जनसैलाब में विभिन्न देशों के लगभग 60 हजार से अधिक बौद्ध श्रद्धालु डुबकी लगा रहे है।

सर्द हवाओं के बीच अहले सुबह से बौद्ध श्रद्धालु बाल-बच्चों के साथ आवासन स्थलों से सड़क पर निकल जा रहे हैं। सुबह से शाम तक बोधगया की छोटी-बड़ी सड़कें बौद्ध श्रद्धालुओं की आवाजाही से गुलजार हैं। विशेष शैक्षणिक सत्र के दूसरे दिन दलाई लामा ने अनुयायियों को बोधिसत्व और स्वार्थी चित से होने वाले नुकसान को समझाया। उन्होंने कहा अगर आपके अंदर शांति होगी तभी आप अपने आसपास शांति पैदा कर सकेंगे।

मानवता की एकता पर दिया बल दलाई लामा ने मानवता की एकता पर बल दिया। दलाई लामा ने कहा कि अरबों मनुष्यों की एकता की अवधारणा की आवश्यकता है कि सभी एक जैसे हैं। उन्होंने अहंकारी व्यवहार का खंडन किया, जो हिंसा और घृणा को प्रोत्साहन देता है।

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

कोर्ट बोला-क्या कोलकाता रेप-मर्डर के आरोपी को जमानत दे दें:सरकारी वकील 40 मिनट लेट पहुंचे, जज नाराज; CBI के जांच अधिकारी भी नदारद

सोशल संवाद /डेस्क : कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने शुक्रवार (6 सितंबर) को आरजी कर…

11 hours ago
  • समाचार

फ्री सिलाई मशीन योजना 2024

सोशल संवाद /डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा Free Silai Machine Yojana को देश…

11 hours ago
  • समाचार

मणिपुर के जिरीबाम में हिंसा, 5 की मौत:घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या; फिर कुकी-मैतेई के बीच फायरिंग में 4 की जान गई

सोशल संवाद /डेस्क : मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। जिरिबाम में शनिवार को…

12 hours ago
  • शिक्षा

सोना देवी विश्वविद्यालय में शोध प्रविधि, रिसर्च पेपर राइटिंग एवं पब्लिकेशन विषय पर कार्यशाला

सोशल संवाद / डेस्क : सोना देवी विश्वविद्यालय, किताडीह, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम में झारखण्ड, पश्चिमी…

12 hours ago
  • समाचार

अमलातोला व विश्रामपुर के कार्डधारियों को मई -जून का नहीं मिला राशन, किया सांकेतिक प्रदर्शन

सोशल संवाद / राजनगर (रिपोर्ट - दीपक महतो ) : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के जोनबानी…

12 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- जबतक J&K में अशांति, पाकिस्तान से बात नहीं:कांग्रेस पत्थरबाजों को जेल से छुड़ाना चाहती है, ताकि घाटी में फिर आतंक फैले

सोशल संवाद /डेस्क : गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू के पलौरा में…

13 hours ago