Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

सैन्य मातृशक्ति, जमशेदपुर जिला प्रबंधन कार्यसमिति का पुनर्गठन

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
सैन्य मातृशक्ति, जमशेदपुर जिला प्रबंधन कार्यसमिति का पुनर्गठन
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर:  अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद,जमशेदपुर की अंग सैन्य मैत्रिसक्ति की जिला इकाई कि प्रबंधन कार्यसमिति के पुनर्गठन हेतु, जिले के सभी मैत्रिसक्तियो कि एक आम सभा का आयोजन किया गया। यह बैठक आज दिनांक 13 08 2024 को प्रातः 11 बजे, तुलसी भवन जमशेदपुर के सभागार में सम्पन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कर्नल अखौरी रंजन सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री सुबेदार अखिलेश मिश्रा, प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धनाथ सिंह एवम प्रदेश सचिव चुन्नू कुमार पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के जिला अध्यक्ष विनय कुमार यादव,सैन्य मैत्रिसक्ति की प्रदेश प्रतिनिधि पूनम एवम मंजुला बतौर पर्यवेक्षक मौजूद रहे। आमसभा बैठक का आरंभ भारत माता को नमन कर माल्यार्पण, पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

यह भी पढ़े : हिंडनबर्ग के आरोपों की जांच के लिए जेपीसी गठित करे मोदी सरकार – डॉ. अजय कुमार

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

अनुपमा सिंह को इस आम सभा का सभापति चुना गया एवं लगभग 45 कि संख्या जिले के पूर्वसैनिक सदस्यों एवं सैन्य मातृशक्ति ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया द्वारा अपने जिले के अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष का निर्वाचन किया। सर्वप्रथम जिलाअध्यक्ष के दायित्व हेतु रूबी सिंह के नाम का प्रस्ताव नीता शर्मा ने किया एवं रिंकी सिंह ने उनके नाम का समर्थन किया। पूरी आमसभा ने जयहिन्द कि गर्जना अपने अध्यक्ष का सर्वसम्मति से समर्थन किया एवं जोरदार तालियों से उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जिला महामंत्री के दायित्व हेतु विनीता सिंह के नाम का प्रस्ताव वीणा यादव ने किया एवं शर्मिला गुप्ता ने उनका समर्थन किया। पूरी आमसभा ने जयहिन्द के जयघोष से अपने महामंत्री का सर्वसम्मति से समर्थन किया एवं जोरदार तालियों से उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। जिला

कोषाध्यक्ष के दायित्व हेतु रीना  सिन्हा के नाम का प्रस्ताव पूनम सिन्हा ने किया एवं भावना सिंह ने उनका समर्थन किया। पूरी आमसभा ने जयहिन्द के जयघोष से अपने महामंत्री का सर्वसम्मति से समर्थन, स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दिया एवं सैन्य मातृशक्ति , जमशेदपुर जिला इकाई कि प्रबंधन कार्यसमिति के गठन पर अपनी आधिकारिक मुहर लगाई। अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में अध्यक्ष महोदय ने आमसभा को संबोधित किया कि उन्होंने उपस्थित सैया मातृशक्ति पूर्वसैनिक सदस्यों से आवाहन किया कि सैया मातृशक्ति /अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर जिला इकाई के प्रत्येक सदस्य अपने एकत्रित प्रयास से राष्ट्रहित, समाजहित एवं सैन्यहीत के ध्येय पथ पर चलते हुए संगठन को परम वैभाव ले जाने का सतत प्रयास करेंगे।

साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष से वह आग्रह भी किया कि कई अन्य जिले में सैन्य मातृशक्ति संगठन का शीघ्र गठन किया जाए। सैन्य मातृशक्ति से मंजुला,पूनम,भावना ,रूबी सिंह,कंचन,विनीता,नीता शर्मा,अनुपमा सिंह,जूली सिंह,संगीता,वीणा,नेहा वर्मा,अंजू सिंह,सुनीतासिंह,शर्मीला,सुनीता,शकुंतला,रीता मिश्र, पूनम सिन्हा शालिनी, पूनम खुशबू श्वेता मंजू देवी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator