सोशल संवाद /डेस्क : राज्य में जेपीएससी और जेएसएससी के तहत ली गई प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित विवादों के बीच राज्य सरकार ने नई नियुक्तियों की भी तैयारी शुरू की है। जानकारी के मुताबिक, कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने राज्य में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और अवर विद्यालय निरीक्षक के कुल 277 पदों के लिए जेएसएससी को अधियाचना भेजी है। इसमें नियमित और बैकलॉग पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यह अधियाचना बीते पांच अगस्त को भेजी गई है।

यह भी पढ़े : Miss Jharkhand 2026 भुरकुंडा की अंचल यादव बनीं मिस झारखंड, छठ महापर्व की प्रस्तुति ने जीता दिल
अब पूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जेएसएससी नियुक्ति विज्ञापन जारी करेगा। बता दें राज्य में अवर शिक्षा सेवा के कुल 663 पदस्वीकृत हैं। एकीकृत बिहार के समय में ही अवर शिक्षा सेवा के अधिकारियों की नियुक्ति हुई थी। अलग झारखंड राज्य बनने के बाद कई कर्मी राज्य कोटे में आए थे। इन पदों पर कार्यरत कर्मी अबधीरे-धीरे कर सेवानिवृत्त हो गए हैं। उपरोक्त दोनों पदों पर कई पद खाली हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि राज्य बनने के बाद इन पदों पर कभी नियुक्ति नहीं हुई।









