---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

पुलिस कर्मियों के लिए बनेंगे आवासीय स्कूल व अस्पताल

By Riya Kumari

Published :

Follow
पुलिस कर्मियों के लिए बनेंगे आवासीय स्कूल व अस्पताल

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : झारखंड पुलिस के चार डीएसपी और 336 आरक्षियों की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद गुरुवार को पारण परेड का आयोजन किया गया। रांची के जैप-1 परिसर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री है हेमंत सोरेन ने कहा कि पुलिसकर्मियों के परिजनों, बच्चों के लिए राज्य सरकार अलग से सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढे : मुहर्रम जुलूस के दौरान रांची में बिजली आपूर्ति रहेगी सुचारु, शिकायत के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर

राज्य में पुलिसकर्मियों के लिए अलग से अस्पताल के साथ-साथ स्कूल, आवासीय विद्यालय खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री ने जैप-1 ग्राउंड स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण और पारण परेड-2026 का निरीक्षण भी किया। इस दौरान नवनियुक्त पुलिसकर्मियों में 25 प्रतिशत महिला हिस्सेदारी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पुलिस के साथ-साथ राज्य के हर क्षेत्र में पुरुषों और महिलाओं की समान भागीदारी हो।

पुलिस बल इस दिशा में आगे बढ़ भी रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपको जो ट्रेनिंग दी गई है, उसका परिणाम अब राज्य की कानून-व्यवस्था, विधि-व्यवस्था व राज्य के भीतर घटने वाली या संभावित घटनाओं को नियंत्रित करने में दिखना चाहिए। आप निष्ठा से प्रयास करेंगे, तो चुनौती समाप्त होगी। कार्यक्रम में डीजीपी तदाशा मिश्रा, एडीजी प्रशिक्षण प्रिया दुबे समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version