Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

7 राज्यों की 13 सीटों पर उपचुनाव के नतीजे:भाजपा को 2 सीटों का नुकसान, कांग्रेस को 2 का फायदा; TMC ने भाजपा की 3 सीटें छीनीं

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क:  लोकसभा चुनाव के बाद देश के सात राज्यों की 13 सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इन नतीजों में इंडिया गठबंधन बीजेपी पर भारी पड़ा है। उपचुनाव में बिहार, पश्चिम बंगाल से लेकर उत्तराखंड में कमल मुरझा गया है। इन उपचुनाव में इंडिया गठबंधन ने 13 में से 10 सीटों पर जीत हासिल की है। बीजेपी के खाते में महज दो ही सीट आई है। बिहार में निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। मध्य प्रदेश और बिहार समेत 7 राज्यों की 13 सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। सभी सीटों पर 10 जुलाई को वोटिंग हुई थी। इनमें से कांग्रेस ने 4, टीएमसी ने 4, भाजपा ने 2, AAP, डीएमके और निर्दलीय ने 1-1 सीटें जीत ली हैं।

इन 13 सीटों में भाजपा के पास 3 सीटें थीं, कांग्रेस के पास 2, टीएमसी के पास 1, जेडीयू 1, आप 1, डीएमके 1, बीएसपी 1 और निर्दलीय के पास 3 सीटें थीं। इस उपचुनाव में भाजपा 2, कांग्रेस 4, टीमएसी 4, जेडीयू 0, आप 1, डीएमके 1, बीएसपी 0 और निर्दलीय को एक सीट मिली है।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

यानी भाजपा को 1, उसकी सहयोगी JDU को एक सीट का नुकसान हुआ है। कांग्रेस को दो और TMC को तीन सीटों का फायदा हुआ है। हिमाचल में भाजपा में शामिल हुए 3 में से एक निर्दलीय ही चुनाव जीत पाए, दो हार गए। पंजाब में भी AAP से आए कैंडिडेट चुनाव हार गए।

NDA: भाजपा 11 सीटों पर लड़ी, 9 हारी; सहयोगी दोनों हार गए
NDA ब्लॉक में 13 में से 11 सीटों पर भाजपा और दो अन्य पर JDU, PMK ने चुनाव लड़ा। इनमें भाजपा मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा और हिमाचल प्रदेश की हमीपुर सीट ही जीत पाई। JDU बिहार की रुपौली और PMK तमिलनाडु की विक्रवंडी सीट हार गई।

INDIA: कांग्रेस 9 सीटों पर लड़ी, 4 पर जीती, दो सीट का फायदा
INDIA ब्लॉक में 13 में से कांग्रेस 9, RJD 1, CPI (M) 2 और DMK एक सीट पर चुनाव लड़ी। कांग्रेस ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की। इनमें हिमाचल प्रदेश की देहरा, नलगढ़ और उत्तराखंड की बद्रीनाथ, मंगलौर सीट शामिल है। डीएमके ने तमिलनाडु की विक्रवंडी सीट पर जीत दर्ज की।

पश्चिम बंगाल में TMC एकतरफा जीती
पश्चिम बंगाल की 4 विधानसभा सीटों पर ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने जीत दर्ज की। पिछली बार भाजपा के पास 3 सीटें थीं, लेकिन इस बार TMC ने तीनों सीटें छीन लीं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator