यूनियन आफिस में गत माह सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मान समारोह में किया गया सम्मानित

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : यूनियन आफिस में गत माह सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के नाम है ट्रांसपोर्ट के मृत्युंजय कुमार सिंह, कम्प्रेशर हाउस से पी नंदी, डिस्पोजल के हिरन मुखोपाध्याय सभी अपने परिवार के साथ उपस्थित हुए। महामंत्री आर के सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी का कम्पनी में दिया गया योगदान सराहनीय है। आप सभी के योगदान से ही आज टाटा मोटर्स सभी उचाईयों को छू रही है और अग्रणी बनी हुई है।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

आप सभी के सहयोग से ही आप लोगो की बनाई हुई यूनियन कर्मचारियों के हित में हमेशा एक सकारात्मक सोच के साथ काम कर रही है। अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि आप सभी स्वस्थ सेवानिवृत्त हुए है और आगे भी स्वस्थ रहे ये कामना करते है। आप सभी के साथ हम सभी यूनियन के लोग आपके सेवानिवृत्त होने के बाद भी हमेशा जुड़े रहेंगे।

हम सभी चाहते है कि आगे भी आप सभी यूनियन आफिस आएं और अपने विचार और अनुभव हम सभी से साझा कर हमें हमेशा एक सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने में मदद करें। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने आस्था जताई कि यूनियन हमेशा की तरह ही आगे भी मजदूरों के सम्मान को ऊंचा रखने का काम करते रहे। मंच का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा और धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा जी ने किया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---