---Advertisement---

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर सदर अस्पताल में समीक्षा बैठक, लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

By Riya Kumari

Published :

Follow
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर सदर अस्पताल में समीक्षा बैठक, लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / सरायकेला : झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के निर्देशानुसार स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति की पड़ताल एवं सुधार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने सिविल सर्जन डॉ. सरयू कुमार सिंह एवं सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. नकुल चौधरी के साथ समीक्षा बैठक की।

यह भी पढे : अरका जैन विश्वविद्यालय के तीन छात्रों का टीसीएस ने थामा हाथ, करियर की शानदार शुरुआत

बैठक में सदर अस्पताल, सरायकेला की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर, जवाबदेह एवं सुचारु रूप से संचालित करने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अध्यक्ष चौधरी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अस्पताल में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए तथा मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय  डॉक्टरों का रोस्टर प्रतिदिन सार्वजनिक किया जाएगा, ताकि आमजन को ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों की जानकारी मिल सके, लेबर रूम, ऑपरेशन रूम एवं सभी वार्डों में डॉक्टरों का नियमित राउंड सुनिश्चित किया जाएगा,  इमरजेंसी वार्ड के बाहर डॉक्टरों के लिए अलग कक्ष (चेंबर) का निर्माण किया जाएगा, जिससे त्वरित सेवा मिल सके, इमरजेंसी वार्ड के समीप शौचालय का निर्माण कराया जाएगा, ताकि मरीजों एवं परिजनों को सुविधा मिल सके, पोस्टमार्टम हाउस की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाएगीकुत्ता, सांप या अन्य जहरीले जीव-जंतुओं के काटने पर आवश्यक टीकों/दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए शुद्ध भोजन, स्वच्छ पेयजल एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं किसी भी समाज की आधारशिला होती हैं और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से लागू कर इसकी सतत निगरानी की जाए।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया आए दिन डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही के कारण मरीजों को होने वाली असुविधा एवं जान-माल की हानि को लेकर सरकार पूरी तरह संवेदनशील है। हाल ही में राजनगर में हुई घटना के संदर्भ में राज्य सरकार द्वारा उच्च स्तरीय जांच की जा रही है तथा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। भविष्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।

नगर पंचायत, सरायकेला जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर पूरी गंभीरता के साथ कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है और आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---