January 22, 2025 3:01 am

सदन में आएगा पुनरीक्षित बजट; सड़कों के निर्माण का बढ़ेगा बजट 

सोशल संवाद/डेस्क : लखनऊ की सड़कों के निर्माण का बजट बढ़ेगा। इनके निर्माण-मरम्मत का बजट 240 करोड़ होगा। सफाई, कूड़ा प्रबंधन और स्ट्रीट लाइट के मद में भी बजट बढ़ाया जाएगा। नगर निगम सदन की गुरुवार को होने बैठक में चालू वित्तीय वर्ष का पुनरीक्षित बजट पास होगा। इस वित्तीय वर्ष में नगर निगम 538 करोड़ की आय का लक्ष्य प्रस्तावित किया है।

नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक पिछले महीने हुई थी। जिसमें पुनरीक्षित बजट पास हुआ। अब इसे सदन से पास कराया जाना है। सदन में बजट को लेकर चर्चा होगी। सदन अगर चाहेगा तो कार्यकारिणी से पास बजट में संशोधन होगा। इस वित्तीय वर्ष के मूल बजट में सड़कों के लिए केवल 70 करोड़ का प्रावधान था।

नगर निगम ने प्रस्तावित पुनरीक्षित बजट में आय, व्यय में वृद्धि की है। चालू वित्तीय वर्ष के पुनरीक्षित बजट में उसने 2091.59 करोड़ की आय का लक्ष्य है। इसके सापेक्ष वह 2091.07 करोड खर्च करेगा। मूल बजट में 1777.34 करोड़ की आय प्रावधानित की गयी थी। व्यय में 1775.96 करोड़ का प्रावधान था।

नगर निगम सदन की बैठक वैसे तो केवल पुनरीक्षित बजट के लिए बुलायी गयी है लेकिन कई पार्षद शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नाराज हैं। सड़कों के निर्माण में ढिलाई से भी दुखी हैं। वह सदन में इसका मुद्दा उठा सकते हैं। इस पर हंगामा हो सकता है। सपा पार्षद दल के उप नेता देवेन्द्र सिंह यादव जीतू ने कहा कि मौका मिला सफाई का प्रकरण उठाया जाएगा।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
Paracetamol से होने वाले नुकसान ठंडे पानी से मुंह धोने के फायदे किन राज्यों में लागू है पेसा कानून 2024 के सबसे ज्यादा सुने गए गाने जाने कितनी बार कर सकते हैं आधार अपडेट हमेशा नीली पगड़ी क्यों पहनते थे मनमोहन सिंह Black Forest Cake का नाम Black Forest कैसे पड़ा ? क्या है Tesla car की खासियत sugar बढ़ने के लक्षण Keyboards पर QWERTY क्रम में क्यों रहते हैं अक्षर