फिल्मी संवाद

रिया चक्रवर्ती को फिर से हुआ प्यार.! सुशांत सिंह राजपूत के बाद इस करोड़पति संग जुड़ा नाम

सोशल संवाद /डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का कंट्रोवर्सी से पुराना नाता है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके नाम पर खूब कीचड़ उछला। एक्ट्रेस को अपने बॉयफ्रेंड की मौत का जिम्मेदार तक ठहराया गया। जिसके बाद क्या आम जनता और क्या सोशल मीडिया यूजर्स सब रिया के खिलाफ खड़े नजर आए। इस दौरान उन्हें काफी मुश्किल वक्त से गुजरना पड़ा। लेकिन अब धीरे-धीरे रिया की जिंदगी वापिस पटरी पर आ रही है। इसी बीच अब उनकी लव लाइफ को लेकर एक बड़ी अपडेट आई है।

बॉलीवुड डीवा रिया चक्रवर्ती इन दिनों रियलिटी शो रोडीज में बतौर गैंग लीडर नजर आ रही हैं। इस बीच एक बार फिर वो अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ चुकी हैं। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनका नाम बंटी सजदेह से जुड़ा था, लेकिन अब कहा जा रहा है कि रिया किसी और को डेट करने लगी हैं। एक्ट्रेस को लेकर खबर सामने आई है कि वो करोड़पति बिजनेसमैन निखिल कामथ को डेट कर रही हैं। यानी रिया को एक बार फिर प्यार हो गया है। जानकारी के मुताबिक, निखिल, मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर संग रिलेशनशिप में थे। मानुषी से ब्रेकअप के बाद उन्होंने रिया का हाथ थाम लिया है।

बता दें कि इससे पहले रिया का नाम फिल्म डायरेक्टर बंटी सजदेह के साथ जुड़ा था। रिया बंटी की क्लाइंट रह चुकी हैं। यही वजह है कि जब सुशांत के निधन के बाद रिया से पूछताछ की जा रही थी तब बंटी को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बंटी ने रिया को फुल सपोर्ट किया और दोनों नजदीक आ गए पर अब ये साथ नहीं हैं। हालांकि, अब तक इन खबरों पर रिया का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

 

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

कोर्ट बोला-क्या कोलकाता रेप-मर्डर के आरोपी को जमानत दे दें:सरकारी वकील 40 मिनट लेट पहुंचे, जज नाराज; CBI के जांच अधिकारी भी नदारद

सोशल संवाद /डेस्क : कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने शुक्रवार (6 सितंबर) को आरजी कर…

11 hours ago
  • समाचार

फ्री सिलाई मशीन योजना 2024

सोशल संवाद /डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा Free Silai Machine Yojana को देश…

11 hours ago
  • समाचार

मणिपुर के जिरीबाम में हिंसा, 5 की मौत:घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या; फिर कुकी-मैतेई के बीच फायरिंग में 4 की जान गई

सोशल संवाद /डेस्क : मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। जिरिबाम में शनिवार को…

12 hours ago
  • शिक्षा

सोना देवी विश्वविद्यालय में शोध प्रविधि, रिसर्च पेपर राइटिंग एवं पब्लिकेशन विषय पर कार्यशाला

सोशल संवाद / डेस्क : सोना देवी विश्वविद्यालय, किताडीह, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम में झारखण्ड, पश्चिमी…

12 hours ago
  • समाचार

अमलातोला व विश्रामपुर के कार्डधारियों को मई -जून का नहीं मिला राशन, किया सांकेतिक प्रदर्शन

सोशल संवाद / राजनगर (रिपोर्ट - दीपक महतो ) : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के जोनबानी…

12 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- जबतक J&K में अशांति, पाकिस्तान से बात नहीं:कांग्रेस पत्थरबाजों को जेल से छुड़ाना चाहती है, ताकि घाटी में फिर आतंक फैले

सोशल संवाद /डेस्क : गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू के पलौरा में…

13 hours ago