Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

एक बार फिर पदभार संभालते ही एक्शन में रिम्स निदेशक डॉ राजकुमार, लिये ये तीन बड़े फैसले

By Riya Kumari

Published :

Follow
RIMS Director Dr Rajkumar in action once again after taking charge,
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/रांची : झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक के बाद रिम्स के निदेशक डॉक्टर राजकुमार एक बार फिर से काम पर लौट आए हैं। आदेश के बाद मंगलवार को प्रभारी निदेशक डॉक्टर शशिबाला सिंह की जगह उन्होंने पदभार ग्रहण किया। उन्होंने प्रशासनिक भवन स्थित अपने चेंबर में डॉक्टरों की प्रोन्नति सहित कई जरूरी फाइलें निबटायी। कार्यभार संभालने के साथ ही निदेशक ने तीन महत्वपूर्ण निर्णय लिये।

यह भी पढ़े : झारखंडवासियों को कल 1 मई से लगेगा 440 वोल्ट का झटका

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

उन्होंने चार माह से लंबित डॉक्टरों की प्रोन्नति का रिजल्ट जारी कर 81 चिकित्सकों को प्रोन्नत करने का आदेश जारी कर दिया। इसके साथ ही निदेशक डॉक्टर राजकुमार ने एमआरआई मशीन की खरीदारी के लिए एलसी खोलने का निर्देश दिया।इस कारण ऑर्डर की गयी फिलिप्स कंपनी की एमआरआई मशीन जल्द ही रिम्स को मिल जायेगी। तीसरे निर्णय के तहत उन्होंने एसबीआई बैंक के पास बंद गेट को खोलने का निर्देश दिया।

बताते चलें कि, 15 अप्रैल को रिम्स शासी परिषद की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी के साथ परिषद द्वारा पूर्व में लिये गये निर्णयों को लेकर निदेशक से मतभेद उभर कर सामने आये थे। बैठक में विवाद काफी बढ़ गया था।इस कारण बैठक में मौजूद अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह को हस्तक्षेप करना पड़ा था। इसके बाद अचानक डॉक्टर राजकुमार को रिम्स निदेशक पद से हटा दिया गया था। उनके स्थान पर डॉक्टर शशिबाला सिंह को प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया था। इस मामले को लेकर डॉक्टर राजकुमार झारखंड हाइकोर्ट पहुंचे थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator