---Advertisement---

जुगसलाई में रिंकू सिंह दर्ज करेंगी ऐतिहासिक जीत: संजीव सिन्हा

February 22, 2026 10:23 AM
---Advertisement---

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद समेत झारखंड के विभिन्न नगर निकाय चुनाव के लिए आज प्रचार का शोर थम गया। वहीं, जमशेदपुर महानगर भाजपा जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष प्रत्याशी रिंकू सिंह की जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रही है। भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने विश्वास जताते हुए कहा कि जुगसलाई की जनता का स्नेह, आशीर्वाद और व्यापक समर्थन रिंकू सिंह को प्राप्त हो रहा है।

यह भी पढे : नौशीन खान का भव्य और ऐतिहासिक रोड शो, हजारों लोगों की भागीदारी

उन्होंने कहा कि जनसंपर्क अभियान के दौरान हर वार्ड और मोहल्ले में लोगों का उत्साह और समर्थन रिंकू सिंह के पक्ष में दिखाई दिया है। उन्होंने कहा कि जुगसलाई की प्रबुद्ध और जागरूक जनता नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए रिंकू सिंह को सेवा का अवसर देगी और क्षेत्र के समावेशी विकास, बेहतर मूलभूत सुविधाओं एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली के लिए ईंटे छाप पर मुहर लगाएगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने जुगसलाईवासियों से 23 फरवरी को होने वाले मतदान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने और जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए प्रत्येक मतदाता की भागीदारी महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now