सोशल संवाद/डेस्क : शादियों का मौसम शुरू होते ही खासकर बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए भोजपुरी स्टार्स अपने गाने रिलीज करने शुरू कर दिए। यही गाने शादियों में खूब बजने वाले हैं। भोजपुरी एक्टर रितेश पांडे का नया गाना बगलवाली जान मारेली हाल ही में रिलीज हुआ जो कि यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस गाने को रितेश के साथ प्रियंका सिंह ने गाया। दोनो ने इससे पहले भी कई गाने हिट ररहे हैं।
निश्चित रूप से उनका यह गाना भी हिट हो गाया है। वीडियो में उनके साथ रितेश के साथ रुबा खान हैं। दोनों की जोड़ी को फैन्स बहुत पसंद कर रहे हैं। गाने को यूट्यूब पर टी-सीरीज हमार भोजपुरी चैनल रिलीज किया गया है। इसके लिरिक्स मंजी मीत ने लिखे हैं।
इसका म्यूजिक पंकज राय ने दिया है। वीडियो को काका फिल्मस की ओर से डायरेक्ट किया गया है। वीडियो की शुरुआत में रूबा साइकिल लेकर चलती हैं। तभी रितेश और उनके दोस्त बाइक से एंट्री करते हैं और वह रूबा को देखते रहते हैं। दोनों के बीच नोक-झोंक चलती है। साथ-साथ दोनों डांस भी करते दिखते हैं।