---Advertisement---

मानगो मेयर चुनाव में बदले समीकरण, RJD ने जेबा खान को दिया समर्थन

By Aditi Pandey

Published :

Follow
RJD supports Zeba Khan मानगो

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: मानगो नगर निगम का मेयर चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। सामाजिक समीकरणों और दलों की रणनीति के बीच चुनाव आम लोगों के लिए भी दिलचस्प बनता जा रहा है।

यह भी पढ़ें: बंगाल में वोटर लिस्ट रिवीजन के दौरान चौंकाने वाले मामले, लाखों नामों पर अटकी सुनवाई

इसी कड़ी में आज राष्ट्रीय जनता दल की जिला इकाई ने पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष शंभू चौधरी के नेतृत्व में मेयर प्रत्याशी शाइस्ता परवीन उर्फ जेबा खान को समर्थन देने की औपचारिक घोषणा की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

सभा को संबोधित करते हुए शंभू चौधरी ने कहा कि मानगो को ऐसा नेतृत्व चाहिए जो स्थानीय मुद्दों को समझता हो और जनता से जुड़ा हो। उन्होंने दावा किया कि जेबा खान सामाजिक सरोकारों से जुड़ी हुई और संघर्षशील छवि वाली उम्मीदवार हैं, इसलिए पार्टी ने उन्हें समर्थन देने का फैसला किया है।

उन्होंने यह भी कहा कि मानगो नगर निगम के गठन से जुड़े आंदोलनों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है और वे केवल प्रत्याशी नहीं, बल्कि लंबे समय से सामाजिक मुद्दों पर काम करने वाली कार्यकर्ता रही हैं।

इस मौके पर जेबा खान ने समर्थन के लिए आभार जताते हुए कहा कि उनकी राजनीति सामाजिक न्याय और समरसता की विचारधारा से प्रेरित है, जिसे लालू प्रसाद यादव ने मजबूत आधार दिया। कार्यक्रम में पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। चुनावी माहौल के बीच इस समर्थन को मानगो मेयर चुनाव में बदलते राजनीतिक समीकरणों के रूप में देखा जा रहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---