ग्रामीणों के इच्छा के अनुरूप ही हो सड़क का निर्माण: जोबा माझी

By Riya Kumari

Published :

Follow
ग्रामीणों के इच्छा के अनुरूप ही हो सड़क का निर्माण: जोबा माझी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / चक्रधरपुर: पथ निर्माण विभाग की ओर से चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत एनएच-75ई उलीडीह-चैनपुर-सहजोड़ा-महुलपानी-चारमोड़ तक पथ निर्माण के दौरान रैयत भूमि जाने से ग्रामीण परेशान है। इसे लेकर पिछले दिनों ग्रामीणों ने सांसद जोबा माझी से मिलकर अपनी परेशानियां साझा की थी। ग्रामीणों की मांग पर मंगलवार को सांसद जोबा माझी बोड़दा गांव पहुंची।

यह भी पढे : जमशेदपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोर यादव समेत 5 आरोपी बरी

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

ग्रामीणों ने सांसद को बताया कि सड़क निर्माण के दौरान चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। जिससे कई रैयत के बेघर और भूमिहीन होने की आशंका है। ग्रामीणों की मांग है कि सड़क 18 फीट से अधिक चौड़ी नहीं बने। साथ ही गांव के बीच पीसीसी नहीं बनाकर केवल पिच सड़क और जल निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया जाए। ग्रामीणों की बातों को सुनने के बाद सांसद ने भरोसा दिलाया कि ग्रामीणों के इच्छा के मुताबिक ही सड़क का निर्माण कार्य हो इसका वह प्रयास करेंगी।

साथ ही कहा कि आगामी जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक में मामलों को जिले के उच्च अधिकारियों के समक्ष रखेंगी।सांसद ने कहा ग्रामीणों की इच्छा के विरुद्ध सड़क का निर्माण नहीं होगा। हम सुनिश्चित करेंगे कि सड़क भी बने और किसी का घर या जमीन व्यर्थ में न जाए।

इस दौरान सांसद ने ग्रामीणों के साथ बोड़दा गांव में चल रहे सड़क निर्माण कार्य का भौतिक निरीक्षण भी किया। सांसद के साथ वार्ता में चैनपुर पंचायत के मुखिया साहेब हेम्ब्रम, ग्राम मुंडा बसंत कुमार महतो, कृष्ण चंद्र महतो, श्रीहरि महतो, फणीभूषण मंडल, बद्रीनाथ महतो, केसी महतो, कोकिल महतो, मनीष महतो, अंजना कुमारी, आरती महतो, भारती देवी समेत अन्य ग्रामीण रैयत शामिल रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट