Advertisement 1
Advertisement 2

शहर से लेकर गांव तक मानसून में टूटी सड़कें तत्काल होंगी दुरुस्त

By Riya Kumari

Published :

Follow
शहर से लेकर गांव तक मानसून में टूटी सड़कें तत्काल होंगी दुरुस्त
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : मानसून में बारिश से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को दुरुस्त करने के लिए राज्य सरकार ने व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद पथ निर्माण विभाग के सभी अभियंताओं को सड़क मरम्मत में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने स्पष्ट किया है कि बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों के साथ-साथ पाइपलाइन, सीवरेज, अंडरग्राउंड केबल और दूसरी विकास योजनाओं के लिए खोदी या तोड़ी गई सड़कों को भी तत्काल दुरुस्त कराया जाए। राजधानी रांची के हिनू, बोरियो, बरियातू में काम शुरू हो गया है।

यह भी पढे : Jharkhand SIR: 63 लाख से अधिक वोटरों को राहत, BLO घर से लेंगे दस्तावेज; ERO ऑफिस जाने की जरूरत नहीं

सड़कों की मरम्मत के लिए गैर-योजना मद से 250 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इसके अलावा योजना मद से जिन सड़कों की मरम्मत की जरूरत है, उनके लिए आवश्यक स्वीकृति लेकर काम कराने का निर्देश दिया गया है। विभाग ने शहरों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को भी अभियान में शामिल किया है। अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों का आकलन कर प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराने को कहा गया है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पथ निर्माण विभाग की योजनाओं की

समीक्षा कर चुके हैं और सड़कों को दुरुस्त रखने का निर्देश दे चुके हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator