---Advertisement---

दलमा में हुंकार: ग्राम सभा सुरक्षा मंच के बैनर तले विशाल जन सम्मेलन, वन विभाग को दी चेतावनी

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर: दलमा वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र में ग्राम सभा सुरक्षा मंच के बैनर तले एक विशाल जन सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में दलमा क्षेत्र के 84 मौजा के 135 गांवों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस अवसर पर हजारों की संख्या में महिला और पुरुष उपस्थित रहे।

ये भी पढे : Jharkhand में 16 हजार चापाकल दुरुस्त, देवघर जल योजना को 31 मार्च तक मोहलत

यह जन सम्मेलन दलमा तराई के माकुलाकोचा स्थित फुटबॉल मैदान में आयोजित किया गया, जहां ग्रामीणों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की। सभा में प्रमुख रूप से दलमा टाइगर सुकलाल पहाड़िया, दिनकर कच्छप, गुरुचरण लोहार, राधेश्याम भूमिज, रविद्र सरदार, सुशेन सिंह सरदार और प्रकाश मार्डी समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

“मनमानी बर्दाश्त नहीं” सुकलाल पहाड़िया

सभा को संबोधित करते हुए सुकलाल पहाड़िया ने कहा कि दलमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की मनमानी अब किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा को सशक्त बनाकर आगे की रणनीति तय की जाएगी और इसकी जवाबदेही वन विभाग की होगी।

वन विभाग को चेतावनी

रविद्र सरदार ने वन विभाग को आगाह करते हुए कहा कि विभाग समय रहते चेत जाए, अन्यथा इससे भी बड़ा आंदोलन करने के लिए ग्रामीण बाध्य होंगे।

ईको टूरिज्म के नाम पर साजिश का आरोप

जन सम्मेलन में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि दलमा वन्य जीव अभयारण्य में ईको टूरिज्म के नाम पर ग्राम सभा को दरकिनार कर ग्रामीणों को बेदखल करने की साजिश रची जा रही है। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि किसी भी विकास योजना से पहले ग्राम सभा की सहमति लेना अनिवार्य है।

सम्मेलन के माध्यम से ग्रामीणों ने एकजुटता का परिचय देते हुए प्रशासन को स्पष्ट संदेश दिया कि ग्राम सभा के अधिकारों की अनदेखी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---