सोशल संवाद / डेस्क : साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित कपल Rashmika Mandann और Vijay Deverakonda अपनी शादी के बाद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में हैदराबाद में आयोजित उनके ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस खास मौके पर दोनों का शाही और पारंपरिक अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
यह भी पढे : Rashmika Mandanna की अपकमिंग 6 बड़ी फिल्में: शादी के बाद बॉक्स ऑफिस पर छाने को तैयार एक्ट्रेस
सिल्वर और गोल्ड एम्ब्रॉयडरी वाले आउटफिट में दिखा रॉयल लुक
रिसेप्शन के लिए Rashmika और विजय ने मशहूर फैशन ब्रांड “JADE by MK” के डिजाइनर आउटफिट चुने। इन कपड़ों की खासियत यह थी कि इनमें शुद्ध चांदी और सोने के तारों से बेहद बारीक कढ़ाई की गई थी, जिसने दोनों के लुक को बेहद शाही बना दिया।
Rashmika Mandann ने इस मौके पर खास मैसूर सिल्क की साड़ी पहनी थी, जिसमें लाल, काले और सुनहरे रंग का खूबसूरत मेल नजर आया। साड़ी पर मोतियों और गोल्ड-प्लेटेड सिल्वर थ्रेड से की गई कढ़ाई ने उनके लुक को और भी खास बना दिया। इस आउटफिट के साथ उन्होंने पारंपरिक ज्वेलरी कैरी की, जिससे उनका ब्राइडल ग्लो और भी निखरकर सामने आया।

Vijay Deverakonda का पारंपरिक दक्षिण भारतीय लुक
वहीं Vijay Deverakonda ने रिसेप्शन में आइवरी रंग का रेशमी कुर्ता, वेष्टि और अंगवस्त्रम पहना। उनके परिधान पर भी सोने और चांदी के धागों से खास डिज़ाइन बनाए गए थे, जो वीरता और शाही परंपरा का प्रतीक माने जाते हैं। उनका यह पारंपरिक अंदाज फैंस को काफी पसंद आया।

सितारों से सजा ग्रैंड रिसेप्शन
हैदराबाद में आयोजित इस भव्य रिसेप्शन में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे भी शामिल हुए। परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में यह जश्न और भी खास बन गया। रिसेप्शन की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने कपल पर जमकर प्यार लुटाया।
उदयपुर में हुई थी शाही शादी
गौरतलब है कि Rashmika Mandann और Vijay Deverakonda ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। यह शादी तेलुगु और कोडवा परंपराओं के अनुसार संपन्न हुई और इसकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुईं।
फैंस को पसंद आया कपल का रॉयल अंदाज
शादी और रिसेप्शन दोनों में ही इस कपल का पारंपरिक और शाही लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनकी तस्वीरों और वीडियो पर कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।










