---Advertisement---

बाबा बैद्यनाथ मंदिर के दानपात्रों से निकले 15.53 लाख रुपए, नेपाली मुद्रा, अमेरिकी डॉलर और दिरहम भी मिले

By Riya Kumari

Published :

Follow
बाबा बैद्यनाथ मंदिर के दानपात्रों से निकले 15.53 लाख रुपए

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / देवघर: देवघर के प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर परिसर स्थित सभी 18 दानपात्रों को शुक्रवार को मंदिर प्रशासन की मौजूदगी में खोला गया। दानपात्रों की गणना प्रक्रिया मंदिर परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई।

यह भी पढे : खूंटी टैंकर एसोशिएशन स्थानीय युवा युवतियों के लिएरोजगार का अवसर प्रदान करेगा : टीका खान

मंदिर प्रशासन द्वारा की गई गिनती में कुल ₹15,53,215 (पंद्रह लाख तिरपन हजार दो सौ पंद्रह रुपये) नकद प्राप्त हुए। इसके अलावा दान के रूप में नेपाली मुद्रा ₹1,525, एक अमेरिकी डॉलर और 10 दिरहम भी प्राप्त हुए हैं।

दानपात्रों से निकाली गई राशि को गिनती के लिए मंदिर के प्रशासनिक भवन में सुरक्षित रखा गया, जहां निर्धारित नियमों के तहत पूरी पारदर्शिता के साथ गणना की गई। इस दौरान देवघर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, मंदिर प्रशासन के पदाधिकारी, बाबा मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य, और बैंक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मंदिर प्रशासन ने बताया कि दानपात्रों को खोलने और गिनती की प्रक्रिया पूर्णतः वीडियो रिकॉर्डिंग और सुरक्षा बलों की निगरानी में की गई, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता न हो। प्राप्त राशि को मंदिर विकास, साफ-सफाई, तीर्थयात्रियों की सुविधाओं और धार्मिक आयोजनों में उपयोग किया जाएगा।

डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि दानपात्रों में श्रद्धालुओं का यह योगदान बाबा बैद्यनाथ के प्रति उनकी गहरी आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रशासन मंदिर व्यवस्था को और पारदर्शी तथा तीर्थयात्रियों के अनुकूल बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version