---Advertisement---

Imran Khan की मौत की अफवाहों से हलचल, सरकार ने नहीं की पुष्टि; समर्थकों में नाराज़गी

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Rumors of Imran Khan death stir

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और PTI प्रमुख Imran Khan को लेकर बुधवार को सोशल मीडिया पर बड़ा हड़कंप मच गया। अफगानिस्तान के एक मीडिया प्लेटफॉर्म ने दावा किया कि खान की रावलपिंडी की अडियाला जेल में मौत हो चुकी है। यह खबर फैलते ही इंटरनेट पर पोस्ट और चर्चाओं की बाढ़ आ गई। हालांकि, पाकिस्तान सरकार या सेना की ओर से इस दावे पर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें: G20 Summit पर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति ने PM मोदी से क्यों कहा थैंक्यू?

जेल के बाहर तनाव, समर्थक जुटे

Imran Khan की बहनों को जेल में उनसे मिलने की अनुमति नहीं मिली, जिसके बाद स्थिति और गर्म हो गई। मंगलवार को PTI समर्थकों की भीड़ जेल के बाहर इकट्ठा हुई और प्रशासन से खान की सेहत को लेकर अपडेट देने की मांग की। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी सुरक्षा तैनात की गई।

सोशल मीडिया पर अफवाहों की बाढ़

ये पहला मौका नहीं है जब इमरान खान की मौत की खबरों ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचाया हो। मई 2025 में भी इसी तरह के झूठे दावे वायरल हुए थे। तब विदेश मंत्रालय के नाम से जारी एक फ़र्जी प्रेस रिलीज़ ने हालात और बिगाड़ दिए थे। बाद में सूचना मंत्रालय ने उसे अफवाह बताते हुए लोगों से सावधानी की अपील की।

अलीमा खान का नया वीडियो

PTI की इस्लामाबाद इकाई ने इमरान खान की बहन अलीमा का एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में वह समर्थकों से पेशावर में जुटने की अपील करती दिखीं। उन्होंने यह भी दावा किया कि पिछली बार जेल में मुलाकात के दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया था।

Imran Khan की जेल स्थिति

इमरान खान अगस्त 2023 से विभिन्न मामलों में कैद हैं। पार्टी का आरोप है कि उन्हें सॉलिटरी कन्फाइनमेंट में रखा गया है और बुनियादी अधिकारों तक पहुंच सीमित है। उनकी कानूनी टीम का कहना है कि किताबें और जरूरी सामान तक रोका गया है।

सेना प्रमुख पर हमले के बाद बढ़ा तनाव

हाल ही में खान ने सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान को लोकतांत्रिक दिशा से हटाकर एक दमनकारी व्यवस्था की ओर धकेला जा रहा है। 27वें संवैधानिक संशोधन के बाद मुनीर की शक्तियों में और बढ़ोतरी हुई है, जिसके चलते राजनीतिक टकराव और तीखा हो गया है। फिलहाल इमरान खान के हालात को लेकर कोई स्पष्ट आधिकारिक बयान नहीं है और स्थिति पर दुनिया की नजर बनी हुई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version