सहारा जमाकर्ताओं ने की सरकार से हस्तक्षेप की मांग

By Riya Kumari

Published :

Follow
सहारा जमाकर्ताओं ने की सरकार से हस्तक्षेप की मांग

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर :  सहारा इंडिया परिवार के जमाकर्ताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा अपने भुगतान एवं अन्य मांगों को लेकर मेल एवं पत्राचार महाअभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से देशभर की तरह शहर के जमाकर्ता और कार्यकर्ता अपनी समस्याओं एवं मांगों को भारत सरकार तक पहुंचा रहे हैं।

यह भी पढे : सोनुवा में झलियामारा से बेहराबिंदा तक चार किमी सड़क का होगा निर्माण, सांसद जोबा माझी ने किया शिलान्यास

Sunrise Enclave

जमाकर्ताओं ने कहा कि भुगतान में आ रही परेशानियों को लेकर उनमें सरकार के प्रति नाराजगी है। जमशेदपुर में भी काफी संख्या में जमाकर्ताओं के भुगतान प्रभावित होने का दावा किया जा रहा है। सहारा से जुड़े बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के सामने रोजगार एवं आजीविका का संकट उत्पन्न होने की बात कही गई है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि लंबे समय से भुगतान और संस्थागत गतिविधियों में आई बाधाओं के कारण उनके परिवारों के सामने आर्थिक कठिनाइयां बढ़ती जा रही हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---