Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

सैयारा ने दुनियाभर में रचा इतिहास, आमिर-अजय देवगन की फिल्मों को पछाड़ बनी तीसरी ब्लॉकबस्टर

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
सैयारा ने दुनियाभर में रचा इतिहास
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : मोहित सूरी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म “सैयारा” इन दिनों दर्शकों और सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है. फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा की फ्रेश जोड़ी और उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया है. वहीं ,फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कमाई ने भी सबको चौंका दिया है. अब इस फिल्म ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जिसे जानकर फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हो जाएंगे.

यह भी पढ़े : ‘उदयपुर फाइल्स’ को हरी झंडी, विवादों के बाद फिल्म रिलीज़ के लिए तैयार

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

दरअसल, फिल्म ने अपने पहले 7 दिनों में ही आमिर खान की आइकॉनिक फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के लाइफटाइम नेट कलेक्शन 166.18 करोड़ को पीछे छोड़ दिया है. यही नहीं, अब इसने अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म ‘रेड 2’ को भी पछाड़ दिया है.

सैयारा ने तोड़ा अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म का रिकॉर्ड

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, सैयारा ने सोमवार को 24 करोड़, मंगलवार को 25 करोड़ और बुधवार को 21 करोड़ की कमाई करते हुए सिर्फ 7 दिनों में 177.13 करोड़ का शानदार नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं, दुनियाभर में फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 248.50 करोड़ पहुंच चुकी है.

इसके साथ ही फिल्म ने रेड 2 के इंडिया कलेक्शन 173.44 करोड़ और वर्ल्डवाइड 237.46 करोड़ को पार करते हुए साल 2025 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. यह ‘सैयारा’ के लिए एक बड़ा माइलस्टोन साबित हो रहा है.

तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग बनी सैयारा

इसके अलावा सैयारा अब तक की बंपर ओपनिंग करने वाली तीसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म भी बन चुकी है. 2025 में ‘छावा’, ‘सिकंदर’ और ‘हाउसफुल 5’ जैसी बड़ी फिल्मों के बीच, ‘सैयारा’ ने अपनी अलग पहचान बनाई है. फिल्म के ओपनिंग डे पर म्यूजिक, ट्रेलर और सोशल मीडिया पर वायरल टाइटल ट्रैक ने लोगों में उत्सुकता बढ़ा दी थी, जिसकी वजह से इसे जबरदस्त ओपनिंग मिली.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator