---Advertisement---

स्वामी विवेकानंद अमर रहे के नारों से गूंज उठा साकची गोलचक्कर , नमन का आयोजन रहा ऐतिहासिक

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
स्वामी विवेकानंद अमर रहे के नारों से गूंज उठा साकची गोलचक्कर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : युवाओं के प्रेरणा स्रोत युग पुरुष स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर “नमन” के तत्वावधान में एक भव्य आयोजन साकची मुख्य गोलचक्कर पर हुआ। इस मौके पर शहर के कई गणमान्य, बड़ी संख्या में महिलाओं एवं युवाओं की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

यह भी पढ़े : स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के कार्यक्रम में बोले जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नमन संस्था के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा स्वामी विवेकानंद का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके विचारों ने समाज के हर वर्ग को जागरूक किया और हम सभी को एक नई दिशा दी। हमें उनके सिद्धांतों का पालन करते हुए देश की सेवा करनी चाहिए। हमें उनके विचारों को अपनाकर अपनी जिम्मेदारियों का पालन करना चाहिए। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि केवल आत्मविश्वास और आत्मबल से ही समाज में बदलाव लाया जा सकता है।

मुख्य अतिथि जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा स्वामी विवेकानंद ने अपनी शिक्षाओं से युवाओं में शक्ति का संचार किया और यह संदेश दिया कि अपने आप पर विश्वास करो, तुम किसी भी कठिनाई को पार कर सकते हो। उनके विचार आज भी हमारे लिए प्रासंगिक हैं।

विशिष्ट अतिथि, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने कहा स्वामी विवेकानंद ने भारत की संस्कृति और गौरव को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत किया। उनका कहना था कि हमें अपनी जड़ों से जुड़कर आगे बढ़ना चाहिए। हमें उनके विचारों का पालन करते हुए अपने समाज को एक नई दिशा देनी चाहिए।

इस मौके पर कांग्रेस नेता रामाश्रय प्रसाद , अजय सिंह, सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह , झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के शैलेंद्र सिंह, पूर्व डीएसपी कमल किशोर, वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र सिंह, बिनोद सिंह , टाटा मोटर्स वर्कस यूनियन अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, महामंत्री आरके सिंह, वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश राय, समाजसेवी शिव शंकर सिंह, भाजपा नेता बॉबी सिंह,  चंद्रेश्वर खां, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के बलविंदर सिंह, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष नीरू सिंह, सी.जी.पी.सी के कुलविंदर सिंह [पन्नू] सहित कई प्रमुख व्यक्तित्वों ने स्वामी विवेकानंद के योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए और उनके आदर्शों का पालन करने का आह्वान किया।

इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, महामंत्री राकेश सिंह, उपाध्यक्ष भुपेंद्र सिंह, भाजपा नेता केदारनाथ झा, भाजपा नेता हरदयाल सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलू मछुआ, वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रविंद्र जी, इंटक नेता संजीव श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार अंजनी पांडे, यूपी संघ के रामकेवल मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेत्री बिमला देसाई, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष राजपति देवी, पार्षद कुसुम पूर्ति, बंगभाषी सन्मय समिति के विकास भट्टाचार्य, भाजपा नेता विजय तिवारी, भाजपा नेता ललित द्विवेदी, अमरनाथ तिवारी, अभिमन्यु सिंह, अश्विनी झा, शैलेश, हरि सिंह, अनिल सिंह, परविंदर सिंह, रीना सिंह, हरेंद्र सिंह, रवि शंकर तिवारी एवं कई सामाजिक संस्थाओं, गुरुद्वारा समितियों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीयों सहित अनेक गणमान्यों ने उपस्थित होकर विवेकानंद जी को स्मरण किया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Leave a Comment