पंजाबी बीट्स पर थिरके सलमान….किसी का भाई किसी की जान का ओ बल्ले बल्ले सॉन्ग रिलीज हुआ

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ जल्दी ही रिलीज होने वाली है। हाल ही में फिल्म का नया गाना ‘ओ बल्ले बल्ले’ रिलीज कर दिया है। इस गाने में सलमान खान पंजाबी बीट्स पर थिरकते हुए नजर आए। गाने में उनके साथ राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, पलक तिवारी और शहनाज गिल नजर आ रहे हैं।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

जानी मास्टर द्वारा डांस कोरियोग्राफ किया गया है। इस गाने को सुखबीर ने गाया है और कंपोज भी किया है। यह एक एनर्जेटिक सॉन्ग है, जो कि पंजाबी डांस बीट्स और मॉडर्न फ्यूजन से भरा हुआ है। फैंस इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं।

सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन ‘किसी का भाई किसी की जान’ फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित है। फिल्म में सलमान के अलावा पूजा हेगड़े वेंकटेश दग्गुबाती, भूमिका चावला, शहनाज गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जगपति बाबू, विजेंदर सिंह, पलक तिवारी और जस्सी गिल है। इस फिल्म में एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस सब कुछ देखने को मिलेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट