सलमान खान ने बताई वजह बॉक्स ऑफिस पर क्यों नहीं चल रहीं बॉलीवुड फिल्में

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच हाल ही में एक इवेंट में सलमान खान शामिल हुए, जहां उन्होंने कई टॉपिक्स में बात की। इस दौरान सलमान खान ने बॉलीवुड फिल्मों के अच्छा न परफॉर्म करने के सवाल पर भी रिएक्ट किया।

सलमान ने बताया कि आखिर क्यों हिंदी फिल्में अच्छा परफॉर्म नहीं कर रही हैं। इवेंट में सलमान ने कहा, ‘हमारी जो हिंदी फिल्में हैं, वो चल नहीं रहीं। खराब फिल्में बनाओगे तो कैसे चलेंगी? सिंपल है।

Sunrise Enclave

अब हर एक के दिमाग में ये होता है कि हम मुगल-ए-आजम बना रहे हैं, शोले बना रहे हैं, हम आपके हैं कौन बना रहे हैं, दिलवाले बना रहे हैं, क्योंकि आज के हमारे कुछ डायरेक्टर्स, जिनके साथ मैंने इंटरेक्ट किया है, नाम ले सकता हूं लेकिन लूंगा नहीं। वो पूरे हिन्दुस्तान को कोलाबा से लेकर अंधेरी तक में समझते हैं। जो कि वो हिन्दुस्तान नहीं है, हिन्दुस्तान है वो जो रेलवे स्टेशन के उस तरफ से स्टार्ट होता है… ईस्ट से शुरू होता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट