सोशल संवाद/डेस्क : सलमान खान और फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कुछ दिनों पहले एक बॉक्सिंग मैच से फोटोज और वीडियोज वायरल हुए थे जिनको लेकर कहा जा रहा था कि रोनाल्डो ने सलमान को नजरअंदाज किया। सलमान के फैंस भी थोड़े खफा थे, लेकिन अब दोनों की नई फोटोज सामने आई हैं। इन फोटोज को देखकर सलमान के फैंस खुश हो जाएंगे। दरअसल, जो नई फोटोज सामने आई हैं उसमें दिख रहा है कि सलमान, रोनाल्डो से बात करते हैं किसी बारे में और रोनाल्डो हंसते हैं। दोनों बॉक्सिंग रिंग के पास खड़े होते हैं। अब इन फोटोज को देखकर ट्रोलर्स को करारा जवाब मिल जाएगा।
यह भी पढ़े : जानिए बॉलीवुड की ऐसी 10 सबसे अमीर एक्ट्रेसेस के बारे में, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
इससे पहले जो फोटोज सामने आई थीं उसमें दिख रहा था कि सलमाम, रोनाल्डो की गर्लफ्रेंड के साथ बैठे थे। वहीं गर्लफ्रेंड के साइड में रोनाल्डो बैठे थे, लेकिन इनके बीच बातचीत नहीं हो रही है। वहीं एक वीडियो भी वायरल हो रहा था जिसमें दिखाया जा रहा था कि रोनाल्डो, सलमान को नजरअंदाज करते हुए आगे चले जाते हैं।
बस इसी के बाद कहा जा रहा था कि सलमान को नजरअंदाज कर रोनाल्डो ने एक्टर की इंसल्ट कर दी। सलमान के बारे में बता दें कि फिलहाल वह बिग बॉस 17 होस्ट कर रहे हैं और इसके अलावा वह टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं। इस दिवाली पर सलमान, कटरीना कैफ के साथ मिलकर धमाका करेंगे। फिल्म 12 नवंबर को रिलीज हो रही है जिसमें सलमान, कटरीना के अलावा इमरान हाशमी लीड रोल में है।
इस तस्वीर को देखकर साफ हो गया है कि दोनों ही सेलिब्रिटी बातचीत में मशगूल हैं। इससे यह भ्रम दूर हो गया कि रोनाल्डो ने सलमान खान को अनदेखी नहीं किया था। रोनाल्डो अपने क्षेत्र के दिग्गज हैं और सलमान अपने क्षेत्र के सुपरस्टार हैं। दोनों का काम और दर्जा हाई लेवल है। वैसे इस फोटो ने सारा मामला साफ कर दिया है और सलमान के फैंस को साफी राहत दी है।
पहले वायरल हुए वीडियो में सलमान खान रिंग के पास खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं रोनाल्डो उन्हें क्रॉस कर के आगे बढ़ते हैं। इस दौरान वो अपनी पार्टनर का हाथ थामे रहते हैं। इतना ही नहीं वो आगे बढ़कर कई लोगों से मिलते हैं, हाथ मिलाते हैं और गले भी लगाते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद भ्रम पैदा हुआ था।
सोशल संवाद / नई दिल्ली ( रिपोर्ट - सिद्धार्थ प्रकाश ) : दिल्ली भाजपा के…
सोशल संवाद / डेस्क : मैं सभी वाल्मीकि समाज को शुभकामनाएँ देता हूं और सारे…
सोशल संवाद / जमशेदपुर : पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा.अजय कुमार ने…
सोशल संवाद / डेस्क : भारतीय संविधान लागू होने के 75वें वर्षों के बाद न्याय…
सोशल संवाद / नई दिल्ली ( रिपोर्ट - सिद्धार्थ प्रकाश ) : दिल्ली भाजपा की…
सोशल संवाद / नई दिल्ली ( रिपोर्ट - सिद्धार्थ प्रकाश ) : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता…