---Advertisement---

Salman Khan Battle of Galwan Release Date: अगस्त 2026 तक टली सलमान खान की वॉर फिल्म

By Riya Kumari

Published :

Follow
Salman Khan

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : Salman Khan की मोस्ट अवेटेड वॉर फिल्म ‘बैटल ऑफ़ गलवान’ अनाउंसमेंट के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। पहले यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब दर्शकों को इसके लिए और इंतजार करना पड़ेगा। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है।

यह भी पढे : रेखा संग लिंक-अप की खबरों पर अमिताभ बच्चन की चुप्पी टूटी, पुराने इंटरव्यू में दिया था साफ जवाब

कब रिलीज होगी बैटल ऑफ़ गलवान’?

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, Salman Khan की ‘बैटल ऑफ़ गलवान’ अब 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि मेकर्स और Salman Khan स्वतंत्रता दिवस के मौके का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं।

सूत्र के मुताबिक,

“15 अगस्त को देशभक्ति का माहौल चरम पर होता है और ‘बैटल ऑफ़ गलवान’ जैसी फिल्म के लिए यह समय बेहद मुफीद रहेगा। बॉक्स ऑफिस पर इसका असर भी सकारात्मक होगा।”

बताया जा रहा है कि मेकर्स जल्द ही रिलीज डेट में बदलाव को लेकर आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं।

फिल्म की शूटिंग अभी बाकी

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की शूटिंग अभी पूरी नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक, 9 फरवरी से मुंबई की गोल्डन टोबैको फैक्ट्री में एक हफ्ते का शूटिंग शेड्यूल तय किया गया है। इसके बाद कुछ और दिनों की शूटिंग बची रहेगी, जिसे फरवरी के अंत तक पूरा करने का प्लान है।

एडिटिंग और मंत्रालय की मंजूरी में लगेगा वक्त

फिल्म के डायरेक्टर अपूर्व लाखिया शूटिंग पूरी होने के बाद नए फुटेज की एडिटिंग करेंगे। रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि फिल्म को रक्षा मंत्रालय को दिखाया जाना है, जिसकी प्रक्रिया में अतिरिक्त समय लग सकता है। इन्हीं वजहों से अप्रैल 2026 में रिलीज संभव नहीं हो पाई।

सलमान खान ने टीम को दी खास सलाह

एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान का मानना है कि इस तरह की देशभक्ति और संवेदनशील विषय पर बनी फिल्म को बिना जल्दबाजी के पूरी सावधानी से तैयार किया जाना चाहिए। उन्होंने अपनी टीम से कहा है कि फाइनल प्रोडक्ट दमदार, इमोशनल और पूरी तरह सिनेमैटिक होना चाहिए।

अब दर्शकों की नजरें अगस्त 2026 पर टिकी हैं, जब सलमान खान ‘बैटल ऑफ़ गलवान’ के जरिए बड़े पर्दे पर देशभक्ति का जज्बा लेकर लौटेंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version