Advertisement 1
Advertisement 2

आज रात से बंद हो जाएगा बालू खनन एनजीटी की रोक

By Riya Kumari

Published :

Follow
आज रात से बंद हो जाएगा बालू खनन एनजीटी की रोक
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम सहित पूरे राज्य में बुधवार की रात 12 बजे के बाद से बालू खनन पर रोक लग जाएगी। बरसात को देखते हुए एनजीटी का इसके संबंध में स्थायी आदेश जारी है जिसका पालन किया जाता है। बरसात के कारण 15 अक्तूबर तक बालू खनन पर रोक रहेगी। पूर्वी सिंहभूम जिले में मात्र 11 दिन ही वैध ढंग से चालान पर बालू निकालने का काम चला।

यह भी पढे : लॉ कोर्स में अब फोरेंसिक स्टडीज की पढ़ाई

बीते 31 मई से जिले के दो बालू घाटों कारिया मोहनपाल और स्वर्णरेखा कारिया मोहन पाल घाटों पर बालू का खनन हो रहा था। 30 मई को कंसेंट टू ऑपरेट (सीटीओ) जारी हुआ था और 31 को जिला खनन पदाधिकारी ने चालान जारी कर विधिवत बालू खनन शुरू करवाया था। संबंधित एजेंसी को दोनों घाटों को मिलाकर 81 हेक्टेयर क्षेत्र में बालू निकालने की अनुमति मिली है।

इसके आलोक में संबंधित एजेंसी बालू का स्टॉक जमा कर रही है। एजेंसी का पांच साल के लिए इसका सीटीओ जारी किया गया है, इसलिए 16 अक्तूबर से पुनः बालू का खनन शुरू हो जाएगा। पूर्वी सिंहभूम जिले में पिछले साल ही बालू खनन का टेंडर हो गया था। परंतु तकनीकी दिक्कतों और सीटीओ जारी नहीं किये जाने की वजह से मामला अटका रहा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator