---Advertisement---

मानगो के मेयर पद के लिए शक्ति प्रदर्शन करते हुए संध्या सिंह ने किया नामांकन, डॉ. विनीता सहाय और रायमंड सुंडी ने भी भरा पर्चा

By Riya Kumari

Published :

Follow
झारखंड

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 के नामांकन के अंतिम दिन बुधवार को जमशेदपुर का सियासी पारा अपने चरम पर पहुंच गया. मानगो नगर निगम के मेयर और वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन होने के कारण समाहारणालय परिसर और, डिमना रोड स्थित स्वर्णरेखा भवन में जबरदस्त होड़ देखने को मिली. नामांकन प्रक्रिया के अंतिम घंटों में जिस तरह की भीड़ और उत्साह दिखा, उसने इस निकाय चुनाव को ‘मिनी विधानसभा चुनाव’ के रंग में रंग दिया है.

यह भी पढे :

संध्या सिंह के समर्थन में छाया रहा ‘भगवा’

बुधवार दोपहर भाजपा समर्थित और पार्टी नेता नीरज सिंह की पत्नी संध्या सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. उनके नामांकन के दौरान समर्थकों का भारी हुजूम उमड़ा. खास बात यह रही कि संध्या सिंह के पक्ष में पूरा एनडीए (भाजपा, जदयू, आजसू और लोक जनशक्ति पार्टी आर ) एकजुट नजर आया. स्थानीय विधायक सरयू राय द्वारा उन्हें एनडीए प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद आज उनके साथ भाजपा के दिग्गज नेताओं के अलावा अन्य सहयोगी दलों के कार्यकर्ता भी कंधे से कंधा मिलाकर चलते दिखे. संध्या सिंह को मालाओं से लादकर समर्थकों ने ‘विजय भव’ के नारों से पूरा परिसर गूंजायमान कर दिया.

मैदान में उतरीं डॉ. विनीता सहाय और रायमंड सुंडी

मानगो मेयर पद की जंग उस वक्त और दिलचस्प हो गई जब जानी-मानी चिकित्सक डॉ. विनीता सहाय ने भी अपना नामांकन दाखिल किया. शिक्षित और प्रबुद्ध वर्ग का प्रतिनिधित्व कर रहीं डॉ. सहाय की मौजूदगी ने मुकाबले को बहुकोणीय बना दिया है. वहीं, रायमंड सुंडी ने भी पूरे उत्साह के साथ अपना पर्चा भरा. इन दोनों प्रत्याशियों के आने से अब मानगो में केवल राजनीतिक घरानों की ही नहीं, बल्कि सामाजिक और पेशेवर क्षेत्रों के दिग्गजों की भी अग्निपरीक्षा होगी.

चुनावी मैदान में दिखेगा ‘असली रण’

नामांकन की प्रक्रिया समाप्त होने के साथ ही अब मानगो में चुनावी बिसात बिछ गई है. एक तरफ जहाँ सुधा गुप्ता (कांग्रेस/गठबंधन) अपनी साख बचाने की कोशिश करेंगी, वहीं एनडीए की संध्या सिंह संगठन की पूरी ताकत के साथ मैदान में हैं. अब सबकी नजरें 5 फरवरी को होने वाली स्क्रूटनी (नामांकन पत्रों की जांच) पर टिकी हैं, जिसके बाद यह साफ हो जाएगा कि चुनावी समर में अंतिम रूप से कितने योद्धा शेष बचे हैं.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---