---Advertisement---

मानगो में संध्या सिंह का जनसंपर्क तेज, बस्तियों में पहुंचकर सुनी समस्याएं और विकास का वादा

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Sandhya Singh public relations intensifies मानगो

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह ने क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें: हार के डर से प्रत्याशी घोषित नहीं कर रही झामुमो- अनिल मोदी

अभियान के दौरान उन्होंने बालेश्वर पथ, पटेल पथ, सर्वोदय पथ और मून सिटी के आसपास की बस्तियों का दौरा किया और लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। स्थानीय लोगों ने जल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था, खराब सड़कें, जलभराव, स्ट्रीट लाइट और सुरक्षा जैसे मुद्दे उनके सामने रखे।

संध्या सिंह ने भरोसा दिलाया कि नगर निगम में पारदर्शी और जनहित आधारित व्यवस्था बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, बेहतर सड़कें, हर घर तक साफ पानी, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने उलीडीह स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम पहुंचकर पूजा-अर्चना भी की और क्षेत्र की खुशहाली व शांति की कामना की। संध्या सिंह ने आगामी नगर निगम चुनाव में विकास और सुशासन के मुद्दे पर एनडीए के पक्ष में मतदान करने की अपील की। अभियान के दौरान कई जगह लोगों ने उनका स्वागत किया और समर्थन जताया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---