हॉलीवुड एजेंसी संग संजय लीला भंसाली ने की डील

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : हिंदी सिनेमा के कई सितारे बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड में भी अपना परचम लहरा रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा इसका एक बेहतरीन उदाहरण हैं। उनकी वेब सीरीज सिटाडेल 28 अप्रैल पर अमेजॉन प्राइम पर रिलीज होने वाली है। वहीं बीते दिनों आरआरआर की सफलता के बाद राजामौली ने भी हॉलीवुड में काम करने की इच्छा जताई थी। अब खबर आ रही है कि संजय लीला भंसाली भी हॉलीवुड की तरफ रुख कर रहे हैं। रिपोर्टस के अनुसार संजय लीला भंसाली के भंसाली प्रोडक्शन बैनर ने हॉलीवुड एजेंसी डब्ल्यूएमई के साथ डील की है।

संजय लीला भंसाली का देश ही नहीं बल्कि विदेशों में जलवा है। उनकी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को भी विदेशों में खूब पसंद किया गया था। वहीं उनकी फिल्म देवदास को कान फिल्म फेस्टिवल के प्रीमियर के बाद सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की कैटेगरी में  बाफ्टा के लिए भी नॉमिनेट किया गया था। भंसाली की गंगूबाई ने बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में भी परचम लहराया था।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

भंसाली की ख्याति सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है बल्कि गंगूबाई को ओटीटी पर भी सबसे ज्यादा बार देखा गया है। वहीं आलिया भट्ट को भी विदेशी धरती पर खूब तारीफ मिली है। बता दें कि इन दिनों संजय लीला भंसाली अपनी बहुचर्चित वेब सीरीज हीरा मंडी को लेकर चर्चा में हैं। इस वेब सीरीज में मनीषा और अदिति के अलावा हुमा कुरैशी और ऋचा चड्ढा भी अहम भूमिकाओं में हैं।

यह सीरीज लेखक मोइन बेग की कहानी पर बन रही है। इस फिल्म में कई गाने हैं। नेटफ्लिक्स के लिए हीरा मंडी बहुत खास है। इसे बनाने के लिए नेटफ्लिक्स ने भंसाली की कंपनी को 200 करोड़ रुपये दिए हैं, जिसमें से सिर्फ 70 करोड़ रुपये संजय लीला भंसाली की फिल्म है।

पिछले साल सितंबर में एसएस  राजामौली ने भी अमेरिकी टैलेंट एजेंसी क्रिएटिव आर्टिस्ट्स एजेंसी से हाथ मिलाया था। राजामौली की दुनियाभर में लोकप्रियता को देखते हुए एजेंसी ने राजामौली को साइन किया था। इसके बाद से ही राजामौली की हॉलीवुड फिल्म की चर्चा होती रहती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---