संजीव सरदार आदिवासी कल्याण समिती नमक निजी संस्था बना कर भूमिज लोगों को दिग्भ्रमित करने का काम कर रहे है – सुबोध सरदार

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
संजीव सरदार भूमिज लोगों को दिग्भ्रमित करने का काम कर रहे है

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / पोटका : जमशेदपुर पोटका विधानसभा के महागठबन्धन के बागी उम्मीदवार सुबोध सरदार ने कहा कि वर्तमान विधायक संजीव सरदार आदिवासी कल्याण समिती नमक निजी संस्था बना कर भूमिज लोगों को दिग्भ्रमित करने का काम कर रहे है.अपनी हार निश्चित देख कर इस संस्था द्वारा समाज को भरमाने वाले बयान जारी करवा रहे है,जबकि इस संस्था का भूमिज समाज से कोई लेना  देना नहीं है ,उनका कहना है कि पिछले पांच वर्षों में विधायक संजीव सरदार ने अकूत संपत्ति अर्जित की है. कई इट भटो और क्रेशर में इनकी साझेदारी हैं, अपनी पहली पत्नी दुखनी सरदार जिसकी वजह से वे आज विधायक बने उसका भी साथ छोड़ दिया.

यह भी पढ़े : भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू का जनसंपर्क अभियान जोर-शोर से जारी, बस्तियों में ताबड़तोड़ दौरे कर जनसमस्याओं से हुई अवगत

Sunrise Enclave

पोटका के निर्दलीय प्रत्याशी सुबोध सरदार ने बताया कि वर्तमान विधायक ने कई आदिवासियों को ठग कर उनकी जमीनों पर कब्जा कर लिया. उनके नाम से कई भू खंड हैं, पूरे क्षेत्र में कमीशन खोरी के लिए विधायक जाने जाते है. वर्तमान विधायक पर कई और आरोपों की झाड़ी लगाते हुए उन्होंने अपना दर्द बयान किया. पिछले पांच वर्षों में विधायक को कभी गठबंधन धर्म  की याद नहीं आई अब चुनाव में उनका हाल जानने की फुर्सत मिली, इसलिए कांग्रेस पार्टी की साख बचाने के लिए वे चुनाव लड़ रहे हैं।।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---