संयुक्ता सेवा निकेतन ने भारत सेवा आश्रम संचालित विद्यालय जाकर छात्रो को स्कूल बैग दिया

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/बड़बिल: बड़बिल तहसील से सटे सीमावर्ती झारखंड के नोवामुंडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत टाटीबा स्थित भारत सेवाश्रम संघ द्वारा संचालित विद्यालय में जाकर बड़बिल क्षेत्र के चर्चित सामाजिक संगठन संयुक्ता सेवा निकेतन ने एक सौ विद्यार्थियों के बीच स्कूल बैग एवं चॉकलेट देने का कार्य किया। इसके साथ ही विद्यालय के निकट बिरहोर बस्ती जाकर छोटे-छोटे बच्चों के लिए वस्त्र वितरण किया गया। संयुक्ता सेवा निकेतन के सदस्यों के साथ-साथ स्थानीय समाजसेवी बीते बुधवार की प्रातःकाल भारत सेवाश्रम द्वारा संचालित विद्यालय जाकर पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों से रूबरू हुए और उनके साथ राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

ये भी पढ़े : पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन में नारी शक्ति विंग का गठन एवं कांवड़ यात्रा सहित विविध आयोजनों की समीक्षा बैठक संपन्न

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

उपस्थित बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया गया। आपको बता दें कि भारत सेवाश्रम संघ द्वारा बिरहोर आदिम जनजाति के बच्चों को शिक्षित बनाने के उद्देश्य से विद्यालय की स्थापना की गई थी, जिसमें बिरहोर आदिम जनजाति के बच्चे वर्षों से निशुल्क पढ़ाई कर रहे हैं। इस अवसर पर संयुक्ता सेवा निकेतन की अध्यक्ष संयुक्ता चटर्जी आचार्य के साथ-साथ सेवा निकेतन के सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता उमेश, समाजसेवी सह भूतपूर्व शिक्षक केसरी प्रसाद तिवारी, तथा विद्यालय के शिक्षक संतोष कुमार प्रधान, अशोक कुमार साहू, रोहित गोप, सुचित्रा कारुवा, बौदना बिरहोर उपस्थित थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट