Dr Abhishek Child Care

बागबेड़ा में नाला जाम से परेशान पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सरदार शैलेंद्र सिंह ने किया निरीक्षण

By Nidhi Mishra

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /जमशेदपुर : उत्तर पूर्वी बागबेड़ा पंचायत स्थित आनंद नगर रोड नंबर 2 में नाला जाम हो जाने पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों के साथ निरीक्षण किए। सरदार शैलेंद्र सिंह के आग्रह पर स्थानीय मुखिया नीनु कुदादा, उप मुखिया सुरेश निषाद, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता भी पहुंचे। इस दौरान स्थानीय लोगो ने भी नाला जाम होने के कारण मुख्य सड़क पर पानी का बहाव एवं कचरा का ढेर से गंदगी होने की समस्याओं से पंचायत प्रतिनिधियों सहित सरदार शैलेंद्र सिंह को अवगत करवाए। स्थानीय लोगों ने आगे बताया कि मुख्य सड़क पर पानी का बहाव होने से आवागमन ठप्प हो जाती है। संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती है। इस कारण नाला का कचरा साफ सफाई कर नया नाली का निर्माण करवाई जाए।

ये भी पढे : अखिल भारतीय प्रोफेशनल कांग्रेस के सदस्य अभिषेक ने राजपाल संतोष गंगवार से की मुलाकात

समस्याओं से अवगत होने के पश्चात सरदार शैलेंद्र सिंह ने वीडिओ सुमित प्रकाश से मिलकर समस्याओं का निजाद दिलाने का आश्वासन दिए हैं वहीं मुखिया नीनु कुदादा योजना में नया नाली निर्माण कार्य को चढ़ाकर मुखिया निधि से निर्माण कार्य कराने की भी बात कही है। ताकि स्थानीय लोगों को इस समस्या से स्थाई समाधान मिल सके।
इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह के अलावे मुखिया नीनु कुदादा,उप मुखिया सुरेश निषाद, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, समाजसेवी अजय पांडे, गौतम पांडे सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator